1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई के वर्सोवा से 2 बांग्लादेशी नागरिक पकड़ाए, 2016 में अवैध तरीके से भारत आए थे पिता-पुत्र

मुंबई के वर्सोवा से 2 बांग्लादेशी नागरिक पकड़ाए, 2016 में अवैध तरीके से भारत आए थे पिता-पुत्र

 Reported By: Saket Rai Edited By: Shakti Singh
 Published : Jan 31, 2025 03:39 pm IST,  Updated : Jan 31, 2025 03:39 pm IST

पिता-पुत्र 2016 में बांग्लादेश से भारत आए थे। इन दोनों ने अवैध तरीके से भारत के अंदर घुसपैठ की थी। इसके बाद यहीं रहने लगे। इन लोगों की भाषा के आधार पर पुलिस को शक हुआ और पूछताछ में हकीकत सामने आई।

Father son bangladesh- India TV Hindi
पुलिस की हिरासत में पिता-पुत्र Image Source : INDIA TV

मुंबई पुलिस ने वर्सोवा से दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दोनों रिश्ते में पिता-पुत्र लगते हैं। ये दोनों आठ साल से भारत में पहचान छिपाकर रह रहे थे। दोनों ने अवैध तरीके से भारत के अंदर घुसपैठ की थी। इसके बाद से दोनों यहीं रहने लगे। वर्सोवा पुलिस ने शुरुआती पूछताछ के बाद दोनों दो गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई के वर्सोवा पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रहने वाले दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक मोनेर बुकतियार शेख और दूसरा बुकतियार दोसुर शेख है।

एटीसी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर और पुलिस को उनकी बातचीत से महसूस हुआ कि वह दोनों भारतीय नहीं हैं। उनकी भाषा अलग नजर आ रही थी। इसके बाद पुलिस उप निरीक्षक सचिन उगले और उनकी टीम से जुड़े हुए लोगों ने मौके पर जाकर जांच की। 

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने जब उनसे उनका नाम और पता पूछा तो बांग्लादेशी नागरिक सही तरीके से जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद पुलिस उप निरीक्षक सचिन ने सभी प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए छानबीन की और पता चला कि दोनों साल 2016 के आस पास अवैध तरीके से बांग्लादेश से भारत आए थे। वर्सोवा पुलिस की टीम इस मामले में जांच कर रही है।

सैफ पर हमले का आरोपी बांग्लादेशी

अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी मूल रूप से बांग्लादेश का रहने वाला है। वह कुछ समय पहले अवैध तरीके से भारत आया था। भारतीय डॉक्यूमेंट बनवाने के लिए उसने एक व्यक्ति से संपर्क किया था, जिसने फर्जी डॉक्यूमेंट के बदले पैसे मांगे थे। इसी वजह से आरोपी सैफ के घर में चोरी करने घुसा था। इस घटना के बाद से हर जगह पुलिस अवैध प्रवासियों को लेकर सतर्क हो गई है और संदिग्ध लोगों की जांच की जा रही है। हाल ही में छत्तीसगढ़ के रायपुर में पुलिस ने बाहरी लोगों की जांच की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।