1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरने से तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर

मुंबई में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरने से तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 12, 2024 04:13 pm IST,  Updated : Mar 12, 2024 04:23 pm IST

मुंबई के बोरीवली में एक निर्माणाधीन इमारत के मचान का कुछ हिस्सा ढह जाने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर है।

निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरने से मजदूरों की मौत- India TV Hindi
निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरने से मजदूरों की मौत Image Source : PTI

मुंबई के बोरीवली में बड़ा हादसा हो गया। यहां मंगलवार को एक निर्माणाधीन इमारत के मचान का कुछ हिस्सा ढह जाने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने बताया कि घटना दोपहर करीब एक बजे सोनी वाडी इलाके में कल्पना चावला चौक पर हुई।

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि निर्माणाधीन 24 मंजिला इमारत की 16वीं मंजिल पर स्थित मचान का कुछ हिस्सा गिर गया, जिससे चार मजदूर घायल हो गए। उन्हें कांदिवली स्थित शताब्दी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से तीन मजदूरों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि चौथे पीड़ित की हालत गंभीर है।

अधिकारी ने कहा कि हादसे की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग के कर्मी दो दमकल वाहनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही नगर निगम के कर्मी और पुलिस अधिकारी भी वहां पहुंचे। 

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।