1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई: 9 पुलिसकर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, थाने के बाकी पुलिसकर्मी क्वॉरन्टीन

मुंबई: 9 पुलिसकर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, थाने के बाकी पुलिसकर्मी क्वॉरन्टीन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 30, 2020 06:55 pm IST,  Updated : Apr 30, 2020 07:00 pm IST

मुंबई के वडाला पोर्ट जोन के थाने में तैनात 9 पुलिसकर्मियों की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही हड़कंप मच गया।

मुंबई: 9 पुलिसकर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, थाने के बाकी पुलिसकर्मी क्वॉरन्टीन- India TV Hindi
मुंबई: 9 पुलिसकर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, थाने के बाकी पुलिसकर्मी क्वॉरन्टीन (फाइल फोटो)

मुंबई: मुंबई के वडाला पोर्ट जोन के थाने में तैनात 9 पुलिसकर्मियों की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही हड़कंप मच गया। इन सभी को बांद्रा के गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं थाने के सभी पुलिसकर्मियों को क्वॉरन्टीन किया गया है।

उधर, ठाणे में 23 और लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि के बाद शहर में इस महामारी के मामले 279 हो गये। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि नवी मुम्बई नगर निगम और कल्याण डोम्बिवली नगर निगम क्षेत्रों में कोराना वायरस संक्रमण के क्रमश: 18 और 13 मामले सामने आये हैं जबकि मीरा-भयंदर क्षेत्र से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

उन्होंने बताया कि ठाणे में छह से 17 साल के कम से कम छह बच्चे कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं। उपायुक्त संदीप मालवी ने बताया कि शहर में 279 मामलों में मुम्ब्रा में सर्वाधिक 50 मरीज हैं जबकि लोकमान्य नगर और वागले एस्टेट क्षेत्रों में 40 से अधिक मरीज हैं।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।