1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के मुंबई पुलिस पर 14 करोड़ रुपए बकाया, RTI में हुआ खुलासा

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के मुंबई पुलिस पर 14 करोड़ रुपए बकाया, RTI में हुआ खुलासा

 Reported By: Atul Singh @atuljmd123
 Published : Mar 19, 2022 01:49 pm IST,  Updated : Mar 19, 2022 02:06 pm IST

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने मुंबई पुलिस के 14.82 करोड़ रुपए अदा नहीं किए हैं। मुबंई पुलिस ने इस संबध में कई बार नोटिस भी भेजे हैं,जानकारी के मुताबिक अब तक करीब 35 रिमाइंडर नोटिस मुंबई पुलिस के द्वारा मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को भेजे जा चुके हैं लेकिन कोई जवाब पुलिस को नही मिला है ।

Mumbai Police- India TV Hindi
Mumbai Police Image Source : PTI

Highlights

  • RTI में हुआ खुलासा
  • मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने नहीं अदा किए मुंबई पुलिस के 14 करोड़

मुंबई पुलिस क्रिकेट मैच के दौरान सुरक्षा प्रदान करती है, जिसकी ऐवज में MCA को एक सुनिश्चित रकम अदा करनी होती है।  एक आरटीआई में हुए खुलासे के मुताबिक MCA के ऊपर करीब 14 करोड़ 82 लाख रुपए मुंबई पुलिस का बकाया है। RTI कार्यकर्ता अनिल गलगली के द्वारा डाली आईटीआई में ये खुलासा हुआ है ।

मुंबई पुलिस नही चाहती बकाया वसूलना-RTI कार्यकर्ता

RTI कार्यकर्ता अनिल गलगली ने आरोप लगाया है कि मोटी राशि बकाया होने के बाद भी मुंबई पुलिस अपना बकाया वसूलने में गंभीर नजर नही आ रही है। उन्होने कहा कि बकाया होने के बाद भी मुंबई पुलिस क्रिकट मैच के दौरान सुरक्षा मुहैया कर रही है। उन्होने बताया कि मुंबई पुलिस ने पिछले 8 साल में कई क्रिकेट मैच के दौरान सुरक्षा मुहैया कराई है। जिसमे 2013 में संपन्न ही महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप, 2016 का t-20 वर्ल्ड कप, 2016 का टेस्ट मैच, 2017 और 2018 के आईपीएल और वन डे मैच के करीब 14 करोड़ 82 लाख शुल्क के तौर पर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन पर बकाया हैं।   

CM उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र

अनिल गलगली ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील, गृह राज्यमंत्री सतेज पाटील और अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर मांग की हैं कि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 14.82 करोड़ का बकाया हर हाल में वसूला जाए। रकम अदा नही होने तक पुलिस किसी भी क्रिकेट मैच के आयोजन की मंजूर नही दे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।