1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई के धारावी में मस्जिद कमेटी खुद ही तोड़ रही अवैध निर्माण, सबसे पहले गुंबद पर चला हथौड़ा

मुंबई के धारावी में मस्जिद कमेटी खुद ही तोड़ रही अवैध निर्माण, सबसे पहले गुंबद पर चला हथौड़ा

 Reported By: Dinesh Mourya, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Sep 30, 2024 12:56 pm IST,  Updated : Sep 30, 2024 01:15 pm IST

मस्जिद ट्रस्ट ने खुद धारावी की महबूब ए सुभानिया मस्जिद में अवैध निर्माण को तोड़ने का वादा किया था। इस वादे की मियाद खत्म हुए करीब 5 दिन हो गए लेकिन मस्जिद को तोड़ने का काम आज शुरू हुआ है।

mumbai dharavi masjid- India TV Hindi
मुंबई के धारावी मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन Image Source : FILE PHOTO

मुंबई के धारावी में अवैध मस्जिद तोड़े जानी की मियाद आज खत्म हो चुकी है और अब मस्जिद को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हो गई है। मस्जिद कमेटी खुद ही अवैध हिस्से को तोड़ रही है। बीएमसी इंजीनियर्स के मार्गदर्शन में मस्जिद ट्रस्ट यह कार्रवाई खुद कर रहा है। सबसे पहले मस्जिद के ऊपर बना अवैध गुंबद तोड़ा जाएगा, इसके बाद अन्य अवैध हिस्सों को तोड़ा जाएगा।

मस्जिद कमेटी ने किया था अवैध निर्माण को तोड़ने का वादा

इससे पहले मस्जिद ट्रस्ट ने अवैध निर्माण के कुछ हिस्से को हरे रंग के परदे से कवर कर दिया था। बीएमसी की टीम यहां निरीक्षण करने पहुंची थी। मस्जिद ट्रस्ट का कहना है कि जो भी कार्रवाई होगी वो कानून के तहत होगी। इससे पहले मस्जिद ट्रस्ट ने खुद धारावी की महबूब ए सुभानिया मस्जिद में अवैध निर्माण को तोड़ने का वादा किया था। इस वादे की मियाद खत्म हुए करीब 5 दिन हो गए लेकिन मस्जिद को तोड़ने का काम आज शुरू हुआ है।

वहीं पुणे में भी अवैध मस्जिद तोड़े जाने पर हंगामा मच गया है। इसके अलावा आज हिमाचल के कुल्लू में अवैध मस्जिद के खिलाफ हिंदू संगठन हल्ला बोल रहे हैं, विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

पुणे में अवैध मस्जिद और मदरसे पर चला बुलडोजर

पुणे में भी अवैध मस्जिद और मदरसे पर बुलडोजर एक्शन हुआ है। अवैध निर्माण के खिलाफ महानगर निगम ने आधी रात में ये कार्रवाई की है। महानगर निगम का ये एक्शन हाईकोर्ट के आदेश के बाद हुआ है जिसमें कहा गया था कि पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में जितने भी अवैध धर्म स्थल हैं, उसे तोड़ा जाए। 6 महीने पहले महानगर निगम ने ऐसे सभी अवैध निर्माण वाले धर्म स्थलों को नोटिस भी भेजा था लेकिन उसे नजरअंदाज किया गया जिसके बाद महानगर निगम ने ये कार्रवाई की। मस्जिद और मदरसे पर बुलडोज़र एक्शन का वहां के मुसलमान जमकर विरोध कर रहे हैं।

मस्जिद में चलाया जा रहा था मदरसा

बता दें कि ये पूरा मामला पुणे से सटे पिंपरी चिंचवड़ का है। 25 साल पहले यहां मस्जिद का निर्माण हुआ था लेकिन बीते कुछ सालों पहले यहां दारुल उलूम जामिआ इन आमिया नाम से मदरसा चलाया जा रहा था। इसके खिलाफ हिंदू संगठनों ने शिकायत की। इस बीच हाईकोर्ट ने इलाके के सभी अवैध धर्मस्थलों को तोड़ने का आदेश भी जारी कर दिया और फिर कल रात महानगर निगम ने अवैध निर्माण पर बुलडोज़र चला दिया। इस कार्रवाई में मदरसा पूरी तरह तो मस्जिद का कुछ हिस्सा भी अवैध निर्माण होने की वजह से गिराया गया है।

यह भी पढ़ें-

Explainer: संजौली के बाद अब जबलपुर में मस्जिद पर क्यों हुआ विवाद? क्या है हिंदू संगठनों की मांग? जानें

गुजरात में मंदिरों से ज्यादा है संरक्षित मस्जिदों की संख्या

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।