1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई लोकल ट्रेन हादसे के बाद रेल मंत्री पर आदित्य ठाकरे का तंज- अब रील मंत्री बन गए हैं

मुंबई लोकल ट्रेन हादसे के बाद रेल मंत्री पर आदित्य ठाकरे का तंज- अब रील मंत्री बन गए हैं

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Malaika Imam
 Published : Jun 09, 2025 09:03 pm IST,  Updated : Jun 09, 2025 09:15 pm IST

मुंब्रा हादसे के बाद आदित्य ठाकरे ने कहा कि रेल मंत्री अब रील मंत्री बन गए हैं। जमीनी स्तर पर काम करने के बजाए सोशल मीडिया पर ही ज्यादा एक्टिव हैं।

आदित्य ठाकरे- India TV Hindi
आदित्य ठाकरे Image Source : PTI

मुंबई के मुंब्रा रेलवे स्टेशन के नजदीक सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। भीड़भाड़ वाली लोकल ट्रेन से गिरकर चार लोगों की मौत हो गई और 9 अन्य घायल हो गए। इस हादसे को लेकर शिवसेना-यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि मुंबई और देशभर में कितने ट्रेन हादसे हो रहे, लेकिन रेल मंत्री अब रील मंत्री बन गए हैं। जमीनी स्तर पर काम करने के बजाए सोशल मीडिया पर ही ज्यादा एक्टिव हैं और लोगों की जान जा रही है।

उद्धव-राज अलायंस पर की टिप्पणी

आदित्य ठाकरे ने राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के बीच गठबंधन को लेकर भी अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि एक ने आवाज उठाई और दूसरे ने उस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर शिवसेना का दिल साफ है और अब जो होगा जनता के सामने होगा। उन्होंने कहा कि हमारा मन साफ है।

बीजेपी के 11 साल के कार्यकाल पर प्रतिक्रिया

आदित्य ठाकरे ने केंद्र में बीजेपी के 11 साल पूरे होने पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 11 साल के कार्यकाल में अपनी रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने पेश किया होता तो अच्छा होता। उन्होंने सवाल उठाया- जैसे हम प्रेस कांफ्रेंस करते हैं, उन्होंने 11 साल में क्या किया? उन्होंने पूछा- क्यों प्रेस कांफ्रेंस नहीं करते? उन्होंने कहा कि एक बार वो अमेरिकी मीडिया के सामने आए थे। उन्होंने सभी भ्रष्ट लोगों को बीजेपी में शामिल कर लिया है, वे सभी भ्रष्टाचारी वॉशिंग मशीन में चले गए।

डिनो मोरिया पर कार्रवाई का समर्थन

आदित्य ठाकरे ने मीठी नदी मामले में डिनो मोरिया पर हुई कार्रवाई को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, जिन्होंने मुंबई को लूटा।

शिंदे शिवसेना के नेताओं पर बयान

आदित्य ठाकरे ने शिंदे शिवसेना के 'ऑपरेशन टाइगर' को लेकर भी तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं को पार्टी ने पहचान दी और लोकसभा का टिकट दिया, वे पार्टी छोड़कर शिंदे शिवसेना में शामिल हो रहे हैं। आदित्य ने कहा कि ऐसे नेताओं को खुद से सवाल करना चाहिए, अपने जमीर से पूछना चाहिए।

ये भी पढ़ें-

मुंबई लोकल ट्रेन में लगेंगे ऑटोमैटिक दरवाजे, मुंब्रा हादसे के बाद रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला

जब मेडिकल के लिए ले जाई गई सोनम, देखिए उस वक्त कैसी हालत थी, CCTV फुटेज आया सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।