1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. सिर्फ 30 रुपये के लिए शख्स ने की दोस्त की हत्या, ऑटो के किराए को लेकर शुरू हुआ था झगड़ा

सिर्फ 30 रुपये के लिए शख्स ने की दोस्त की हत्या, ऑटो के किराए को लेकर शुरू हुआ था झगड़ा

 Reported By: Saket Rai, Edited By: Avinash Rai
 Published : Aug 13, 2024 06:24 pm IST,  Updated : Aug 13, 2024 06:53 pm IST

मुंबई के कुर्ला में एक दिल दहलाने वाली घटना देखने को मिली है। यहां एक शख्स ने अपने दोस्त की हत्या मात्र 30 रुपये के लिए कर दी। बता दें कि विवाद ऑटो के किराए को लेकर शुरू हुआ था, जो बाद में हाथापाई तक जा पहुंचा।

Mumbai man killed his friend for just 30 rupees fight started over auto fare- India TV Hindi
मृतक छक्कन अली (बाएं), आरोपी सैफ जाहिद अली (दाएं) Image Source : INDIA TV

आज के समय में सबसे बड़ा धर्म और सबसे बड़ी यारी कोई है, तो वो है पैसे की। मुंबई के कुर्ला में पैसों के ही विवाद के चक्कर में एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या भी कोई लाखों या करोड़ों रुपये के लिए नहीं बल्कि मात्र 30 रुपये के लिए की गई है। मामला मुंबई के कुर्ला इलाके का है। यहां 30 रुपये के लिए एक दोस्त ने अपने दोस्त की हत्या कर दी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ऑटो रिक्शा के किराए को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। प्राथमिक रूप से पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई के कुर्ला में रहने वाले दो दोस्त छक्कन अली और सैफ जाहिद अली के बीच ऑटो रिक्शा के किराए को लेकर विवाद हुआ था।

30 रुपये के लिए दोस्त ने की दोस्त की हत्या

बता दें कि छक्कन की आयु 28 साल और सैफ की उम्र 29 साल है। रिक्शे के किराए को लेकर पहले तो विवाद हुआ। इस विवाद ने फिर तूल पकड़ा, जिसके बाद जाहिद अली ने अपने दोस्त छक्कन अली की हत्या कर दी। बता दें कि मुख्य आरोपी जाहिद को मुंबई से सटे कल्याण रेलवे स्टेशन से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिक रूप से मुंबई पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि मुंबई के कुर्ला इलाके में पैलेस रेजिडेंसी के बार के बाहर एक युवक खून से सना हुआ लथपथ पड़ा था। इसके बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भिजवाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

क्या है पूरा मामला?

कुर्ला पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो मृतक की पहचान छक्कन अली के रूप में हुई, जिसकी उम्र 29 साल थी। सैफ और छक्कन दोस्त थे। सात दिन पहले उत्तर प्रदेश के गोंडा से दोनों मुंबई आए थे। दोनों ही धारावी में एक कपड़ा फैक्ट्री में सिलाई मजदूर के रूप में काम करते थे। रविवार की रात दोनों नशे में धुत होकर धारावी 90 फीट रोड से एलबीएस रोड स्थित पैलेस रेजीडेंसी बार के लिए रिक्शा लिया। इसी दौरान 30 रुपये के किराए को लेकर दोनों के बीच काफी विवाद हुआ। इसके बाद सैफ ने अपने दोस्त छक्कन को धक्का दिया। इस दौरान चोट छक्कन के सिर में लगी और उसकी मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद सैफ मौके से फरार हो गया। हालांकि मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार को सैफ को तब गिरफ्तार किया जब वह गोरखपुर एक्सप्रेस में सवार होकर उत्तर प्रदेश की तरफ जा रहा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।