1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Mumbai News: मुंबई में 2,500 किलो से ज्यादा मात्रा में गोमांस बरामद, पुलिस के हत्थे चढ़े 10 लोग

Mumbai News: मुंबई में 2,500 किलो से ज्यादा मात्रा में गोमांस बरामद, पुलिस के हत्थे चढ़े 10 लोग

 Reported By: PTI, Edited By: Swayam Prakash
 Published : Jul 07, 2022 10:32 pm IST,  Updated : Jul 07, 2022 10:32 pm IST

Mumbai News: मुंबई पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुंबई के उपनगर देवनार में पुलिस ने 2,500 किलोग्राम से ज्यदा गोमांस (बीफ) जब्त किया है। पुलिस ने इस सिलसिले में कम से कम 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Mumbai Police- India TV Hindi
Mumbai Police Image Source : PTI

Highlights

  • मुंबई के देवनार में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
  • 2,500 किलोग्राम से अधिक गोमांस जब्त किया
  • पशु कल्याण संगठन ने दी थी खुफिया जानकारी

Mumbai News: मुंबई पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुंबई के उपनगर देवनार में पुलिस ने 2,500 किलोग्राम से ज्यदा गोमांस (बीफ) जब्त किया है। पुलिस ने इस सिलसिले में कम से कम 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। देवनार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एक पशु कल्याण संगठन की खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने सुबह घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड पर जाल बिछाया और प्रतिबंधित मांस को जब्त कर लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने तीन गाड़ियों को जब्त किया और मांस के परिवहन में शामिल 10 लोगों को गिरफ्तार किया। 

मालेगांव से लाया गया था गोमांस

देवनार पुलिस के अधिकारी ने कहा कि गोमांस कथित तौर पर शफीक टाडा की मदद से मालेगांव से लाया गया था और साजिद कुरैशी नामक एक व्यक्ति को इसकी आपूर्ति करनी थी। अधिकारी ने कहा कि जब्त गोमांस के सैंपल फोरेंसिक लैब में भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम, और पशु क्रूरता अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

नोएडा में भी हुआ था 1500 किलो गोमांस बरामद

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में भी कुछ हफ्ते पहले पुलिस ने भारी मात्रा में गोमांस बरामद किया था। जिले के सेक्टर-58 थाना पुलिस ने संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद चार कथित गो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया था। इन लोगों के पास से पुलिस ने करीब 1500 किलो गोमांस बरामद किया था। अपर पुलिस उपायुक्त प्रथम रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-62 के NH-24 पर जांच के दौरान पुलिस ने बाइक से आ रहे एक व्यक्ति को रूकने का इशारा किया लेकिन उसने पलट कर पुलिस दल पर गोली चला दी थी। 

पुलिस ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में उक्त व्यक्ति के पैर में गोली लगने के बाद के पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान जुनेद के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि जुनेद के पास देसी तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई थी। अपर उपायुक्त ने बताया कि थाना सेक्टर-58 पुलिस ने सेक्टर-62 के पास से रिजवान, शहजाद और सिराजुद्दीन नामक तीन कथित गो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1500 किलो गोमांस बरामद किया था। उन्होंने बताया कि तीनों बदमाशों ने पूछताछ में बताया था कि उनके गिरोह का सरगना जुनेद है। पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।