Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में अवैध हथियारों के साथ पकड़ा गया UP का युवक, पुलिस ने जाल बिछाकर दबोचा

मुंबई में अवैध हथियारों के साथ पकड़ा गया UP का युवक, पुलिस ने जाल बिछाकर दबोचा

Reported By : Saket Rai Edited By : Malaika Imam Published : Jun 24, 2025 10:07 pm IST, Updated : Jun 24, 2025 10:20 pm IST

मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में क्राइम ब्रांच ने एक उत्तर प्रदेश के युवक को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। युवक यूपी के बस्ती जिले का रहने वाला है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE प्रतीकात्मक फोटो

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट 10 ने जोगेश्वरी इलाके से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के एक युवक को दो देसी पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 23 वर्षीय रोहित रामगणेश यादव के रूप में हुई है और पुलिस को शक है कि उसका संबंध किसी अंतरराज्यीय अवैध हथियार गिरोह से हो सकता है।

दत्त मंदिर के पास पुलिस ने बिछाया जाल

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच यूनिट 10 को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ जोगेश्वरी इलाके में आने वाला है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने जोगेश्वरी ईस्ट के जेवीएलआर इलाके में दत्त मंदिर के पास जाल बिछाया।

पूछताछ पर युवक ने दिए गोलमोल जवाब

पुलिस ने इलाके में घूमते एक संदिग्ध युवक को रोका और पूछताछ की, तो उसने गोलमोल जवाब दिए। इसके बाद, पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके बैग से दो देसी पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। रोहित यादव को तुरंत हिरासत में ले लिया गया और मेघवाड़ी पुलिस थाने को सौंप दिया गया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है।

ठाणे में दो जगहों पर ढहीं दीवारें

एक अन्य खबर में, ठाणे में सोमवार रात हुई भारी बारिश के बाद मंगलवार को दो अलग-अलग जगहों पर दीवारें ढह गईं। इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ठाणे के स्थानीय निकाय के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि पहली घटना सुबह 8.40 बजे ठाणे पश्चिम में पोखरण रोड नंबर- 1 पर श्री स्वामी समर्थ मठ के सामने गोमी एवेन्यू सोसाइटी के पास हुई, जहां करीब 15 फुट लंबी और छह फुट ऊंची वन विभाग की दीवार ढह गई। उन्होंने बताया कि मलबा हटाने का काम जारी है। 

दूसरी घटना दोपहर 12.10 बजे ठाणे पश्चिम में पोखरण रोड नंबर- 2 पर गांधीनगर इलाके में टीएमपी पानी की टंकी के सामने हुई। तडवी ने बताया कि लगभग 30 फुट लंबी और 12 फुट ऊंची एक दीवार बगल के नाले में ढह गई, जिससे दो पेड़ भी उखड़ गए। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) के वर्तकनगर वार्ड कमेटी के कार्यकारी अभियंता, कनिष्ठ अभियंता और आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि इलाके में तुरंत अवरोधक लगा दिए गए और फिलहाल मरम्मत का काम जारी है। (भाषा इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें-

सूटकेस हत्याकांड: CCTV फुटेज और 'हब्बू भाई' मार्किंग से आरोपी तक पहुंची पुलिस, रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे-बहू गिरफ्तार

पुणे में एक चट्टान के नीचे राजस्व अधिकारी के साथ किशोरी की मिली लाश, मचा हड़कंप

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement