1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई पुलिस ने कंगना के खिलाफ शिकायत पर जांच रिपोर्ट अदालत को सौंपी

मुंबई पुलिस ने कंगना के खिलाफ शिकायत पर जांच रिपोर्ट अदालत को सौंपी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 04, 2021 06:57 pm IST,  Updated : Mar 04, 2021 06:57 pm IST

मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर नफरत फैलाने वाला संदेश पोस्ट करने के लिये अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत के संबंध में अपनी जांच रिपोर्ट बृहस्पतिवार को एक मजिस्ट्रेट अदालत को सौंप दी।

मुंबई पुलिस ने कंगना के खिलाफ शिकायत पर जांच रिपोर्ट अदालत को सौंपी- India TV Hindi
मुंबई पुलिस ने कंगना के खिलाफ शिकायत पर जांच रिपोर्ट अदालत को सौंपी Image Source : PTI

मुंबई। मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर नफरत फैलाने वाला संदेश पोस्ट करने के लिये अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत के संबंध में अपनी जांच रिपोर्ट गुरुवार को एक मजिस्ट्रेट अदालत को सौंप दी।

पिछले साल अक्टूबर में मुंबई की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने उपनगरीय अंबोली पुलिस को अधिवक्ता अली कासिफ खान देशमुख द्वारा दायर निजी शिकायत की जांच करने और पांच दिसंबर तक रिपोर्ट सौंपने को कहा था। यह शिकायत कथित आपत्तिजनक संदेशों को लेकर दायर की गई थी।

पुलिस अदालत द्वारा दी गई समय-सीमा के भीतर रिपोर्ट दाखिल करने में विफल रही। बाद में अदालत ने समय-सीमा बढ़ा दी, लेकिन तब भी रिपोर्ट नहीं सौंपी जा सकी। पांच फरवरी को सुनवाई के दौरान अदालत ने पुलिस से जांच के संबंध में प्रगति रिपोर्ट सौंपने को कहा था और मामले की अगली सुनवाई की तारीख चार मार्च को निर्धारित कर दी थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मामले की जांच के संबंध में अपनी रिपोर्ट दाखिल की। अदालत ने दलीलें सुनीं और आदेश सुनाने के लिये पांच अप्रैल की तारीख तय की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।