1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. सावधान! मुंबई में कोरोना केस 8000 के पार, कल से 27% ज्यादा मरीज

सावधान! मुंबई में कोरोना केस 8000 के पार, कल से 27% ज्यादा मरीज

 Reported By: Rajiv Singh
 Published : Jan 02, 2022 07:53 pm IST,  Updated : Jan 02, 2022 09:19 pm IST

आज ही महाराष्ट्र कोविड टास्क फोर्स के सदस्य डॉ शशांक जोशी ने कहा था कि मुंबई के कोरोना मामलों में आज तेजी से विस्फोट हो रहा है। यहां 8000 से अधिक मामले आने की आशंका है और जल्द ही ये 10000 को पार कर जाएंगे

mumbai- India TV Hindi
सावधान! मुंबई में कोरोना केस 8000 के पार, कल से 27% ज्यादा मरीज Image Source : PTI

Highlights

  • मुंबई में कोरोना विस्फोट, 8000 से ज्यादा केस दर्ज
  • मुंबई में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है

मुंबई (महाराष्ट्र): मुंबई में पिछले चौबीस घंटे के दौरान कोरोनावायरस के 8063 नए केस आए हैं। रविवार को मुंबई में कोरोना से संक्रमित 578 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली है, जबकि इस समय शहर में सक्रिय मरीजों की संख्या 29,819 है। बता दें कि आज ही महाराष्ट्र कोविड टास्क फोर्स के सदस्य डॉ शशांक जोशी ने कहा था कि मुंबई के कोरोना मामलों में आज तेजी से विस्फोट हो रहा है। यहां 8000 से अधिक मामले आने की आशंका है और जल्द ही ये 10000 को पार कर जाएंगे। अगले कुछ दिनों में  गंभीर मामले होंगे और उन संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता होगी।

वहीं, आपको बता दें कि महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 11,877 नए मामले सामने आए जो एक दिन पहले आए मामलों से 2,707 अधिक हैं और साथ ही ओमीक्रोन के 50 मामले आए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि महाराष्ट्र में नौ मरीजों की भी मौत हुई। संक्रमण के 11,877 मामलों में से 7,792 मामले मुंबई से सामने आए। बहरहाल, मुंबई महानगरपालिका के अनुसार, संक्रमण के 8,063 नए मामले आए।

शनिवार को महाराष्ट्र में कोविड-19 के 9,170 नए मामले आए थे। राज्य में आए ओमीक्रोन के 50 मामलों में से 36 पुणे महानगरपालिका इलाकों, आठ पिंपरी चिंचवड महानगरपालिका, दो-दो मामले पुणे ग्रामीण और सांगली तथा एक-एक मामला मुंबई और ठाणे से सामने आया। राज्य में अभी तक ओमीक्रोन के 510 मामले आ चुके हैं जिनमें से 193 लोग संक्रमण मुक्त हो गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।