मुंबई की सड़कों पर बीती रात जबरदस्त हंगामा हुआ। मुंबई के विले पार्ले इलाके में रोड रेज की घटना सामने आई। वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक टेंपो ड्राइवर ने ऑटो रिक्शा के सामने वाले कांच पर रॉड से हमला किया। इसके बाद ऑटो ड्राइवर और टेंपो ड्राइवर बीच सड़क पर भिड़ गए। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने भी टेंपो ड्राइवर की पिटाई की। पूरे मामले की जांच में मुंबई पुलिस जुटी है।
Related Stories
पूरे मामले की जांच में जुटी मुंबई पुलिस
वीडियो में देखा जा सकता है कि बीच सड़क पर हंगामे के कारण आती-जाती गाड़ियों की भीड़ लग गई है। इस दौरान ऑटो चालक के साथ मिलकर कुछ लोग टेंपो ड्राइवर पर हाथ चलाते जा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि चार लोग मिलकर टेंपो ड्राइवर की पिटाई कर रहे हैं। वहीं, टेंपो ड्राइवर खुद को इनसे बचाकर भागता नजर आ रहा है। ये वीडियो मजह 13 सेकेंड है, जिसमें सारा माजरा कैद हो गया है। मामला सामने आने के बाद मुंबई पुलिस जांच कर रही है।
FB पर लाइक पाने के लिए युवक ने की ये हरकत
वहीं, बीते दिन नोएडा में रहने वाले एक युवक ने मच्छर मारने की दवा पीते हुए अपना एक वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड कर दिया। साथ ही लिख दिया कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। मामला इतना गंभीर हो गया कि बात केंद्र सरकार तक जा पहुंची और इसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने युवक से की गई पूछताछ के हवाले से बताया कि उसने अपने फेसबुक पेज पर लाइक पाने की खातिर सोशल मीडिया पर इस तरह का वीडियो डाला था।