1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. कमरे से आ रही थी बदबू, पुलिस हुई दाखिल तो घर में मिली महिला सब-इंस्पेक्टर की लाश, किचन में गला मिला शव

कमरे से आ रही थी बदबू, पुलिस हुई दाखिल तो घर में मिली महिला सब-इंस्पेक्टर की लाश, किचन में गला मिला शव

 Reported By: Atul Singh Edited By: Malaika Imam
 Published : Apr 27, 2023 07:45 am IST,  Updated : Apr 27, 2023 07:45 am IST

शव पूरी तरह गल चुका था। शुरुआती जांच में पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं लग रहा है। फिलहाल फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

घर में मिला महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर का शव- India TV Hindi
घर में मिला महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर का शव

महाराष्ट्र: मुंबई के नेहरू नगर पुलिस थाने से जुड़ी एक महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर का शव उनके घर में मिला। बुधवार देर शाम पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक, मृतक महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर का नाम शीतल एडके है, जो कामगार नगर की शरद को-ऑपरेटिव सोसाइटी की 5वीं मंजिल पर किराए पर रहती थीं।

 दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुई पुलिस

शीतल पिछले डेढ़ साल से सिक लिव पर थीं। पड़ोसियों द्वारा जब उनके कमरे से बदबू आने की जानकारी दी गई, तो पुलिस ने फायर बिग्रेड की मदद ली और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। पुलिस जैसे ही घर में दाखिल हुई तो शीतल का शव किचन में पड़ा मिला। 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया

शव पूरी तरह गल चुका था। शुरुआती जांच में पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं लग रहा है। फिलहाल फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नेहरू नगर पुलिस ADR के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें-

बर्फबारी के बीच बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्दालुओं की भीड़

आज जेल से छूटेंगे आनंद मोहन समेत 27 दुर्दांत अपराधी, 6 महीने पहले मर चुका कैदी भी होगा रिहा!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।