1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई: टैक्स चोरी को लेकर IT की कई प्रोडक्शन हाउस पर रेड, प्रोड्यूसर विनोद भानुशाली के ऑफिस में भी हो रही जांच

मुंबई: टैक्स चोरी को लेकर IT की कई प्रोडक्शन हाउस पर रेड, प्रोड्यूसर विनोद भानुशाली के ऑफिस में भी हो रही जांच

 Reported By: Sachin Chaudhary, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Apr 19, 2023 11:44 pm IST,  Updated : Apr 20, 2023 06:28 am IST

प्रोडक्शन हाउस पेन के जयंतीलाल गड़ा के यहां भी इनकम टैक्स का सर्च ऑपरेशन जारी है। इनके अलावा 3 और प्रोडक्शन हाउस पर इनकम टैक्स का सर्च ऑपरेशन जारी है।

Vinod Bhanushali- India TV Hindi
प्रोड्यूसर विनोद भानुशाली Image Source : VINOD BHANUSHALI/FACEBOOK

मुंबई: टैक्स चोरी को लेकर इनकम टैक्स विभाग ने मुंबई में कई प्रोडक्शन हाउस पर छापेमारी की है। इस दौरान प्रोड्यूसर विनोद भानुशाली के बीकेसी स्थित भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और हिट्स म्यूजिक समेत विनोद भानुशाली के घर, दफ्तर पर छापेमारी की गई है। 

इसके अलावा प्रोडक्शन हाउस पेन के जयंतीलाल गड़ा के यहां भी इनकम टैक्स का सर्च ऑपरेशन जारी है। इनके अलावा 3 और प्रोडक्शन हाउस पर इनकम टैक्स का सर्च ऑपरेशन जारी है। आर्थिक अनियमतता और टैक्स एविजेन को लेकर इनकम टैक्स में गड़बड़ी को लेकर आईटी का ये सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

बता दें कि विनोद भानुशाली ‘कबीर सिंह’, ‘साहो’, ‘बाटला हाउस’, ‘थप्पड़’ और ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ जैसी फेमस फिल्मों के सह निर्माता रहे हैं। विनोद ने बहुत जूनियर लेवल पर टी सीरीज के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी और फिर वह यहां काफी आगे तक गए। जब उन्होंने ये कंपनी छोड़ी, उस वक्त वह यहां पर प्रेसिडेंट बन चुके थे। 

ये भी पढ़ें:

अतीक अहमद मर्डर केस:  पूछताछ में हमलावर सनी ने उगला सच, इस गैंग से लिए हथियार, हत्या की वजह भी बताई 

बागेश्वर धाम के कार्यक्रम पर बावरिया गैंग की नजर, निशाने पर बाबा धीरेंद्र शास्त्री की सभा के सभी भक्त, 8 लोग गिरफ्तार 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत