1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अतीक अहमद-अशरफ मर्डर केस: हमला करने वाले सनी ने उगला सच, इस गैंग से लिए हथियार, हत्या की वजह भी बताई

अतीक अहमद-अशरफ मर्डर केस: हमला करने वाले सनी ने उगला सच, इस गैंग से लिए हथियार, हत्या की वजह भी बताई

 Reported By: Vishal Pratap Singh, Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Apr 19, 2023 10:09 pm IST,  Updated : Apr 20, 2023 06:27 am IST

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या मामले में शूटर सनी ने पुलिस कस्टडी में बड़ा खुलासा किया है। इन तीनों हमलावरों ने डर पर काबू पाने के लिए जय श्री राम का नारा लगाया।

Sunny revealed the truth - India TV Hindi
अतीक अहमद और उस पर हमला करने वाला सनी Image Source : FILE

लखनऊ: अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या मामले में शूटर सनी ने पुलिस कस्टडी में बड़ा खुलासा किया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, सनी ने बताया है कि दिल्ली के जितेंद्र गोगी गिरोह के संपर्कों से हथियार मिले थे। जितेंद्र गोगी गैंग इन तीनों से एनसीआर में बड़ी घटना कराना चाहता था। इससे पहले सितंबर 2021 में जितेंद्र गोगी की रोहिणी कोर्ट में हत्या हो गई थी।

लॉरेंस बिश्नोई की तरह बनना चाहते थे हमलावर

कानपुर का बाबर भी इसी गैंग से जुड़ा था और बाबर के जरिए ये लोग गोगी गैंग के संपर्क में आए। ये गिरोह हथियार बनाता है और उन्हें पंजाब से मंगवाता है। अतीक पर हमला करने वाले तीनों हमलावर गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरह बनना चाहते थे। 

इन तीनों का अस्पताल में पुलिस पर गोली चलाने का कोई प्लान नहीं था। मरने नहीं आए थे इसलिए इन्होंने सरेंडर किया। सीसीटीवी फुटेज में कहीं भी बाईक पर शूटर नहीं दिखे। ये लोग 12 अप्रैल को लखनऊ से बस से प्रयागराज पहुंचे थे। 13 को कोर्ट में ही अतीक अशरफ को मारने का प्लान था। कालविन अस्पताल से डेढ़ किलोमीटर दूर रेलवे स्टेशन के सामने होटल में ये तीनों रुके थे।

गोगी गैंग ने ही चैनल की आईडी, बड़ा कैमरा और आई कार्ड दिया 

इसके बाद 15 अप्रैल को दिन में ही कालवीन अस्पताल की रेकी की थी और दो नए मोबाइल खरीदे थे, लेकिन सिमकार्ड के लिए फर्जी आईडी नहीं जुटा पाए। कालवीन अस्पताल की रेकी का वीडियो जल्द पुलिस को मिल सकता है। एनसीआर कनेक्शन के चलते ही गोगी गैंग ने एनसीआर चैनल की आईडी, बड़ा कैमरा और आई कार्ड दिया था। गौरतलब है कि तीनों हमलावर नकली मीडियाकर्मी बनकर पहुंचे थे। 

जेल में बढ़ गई है इज्जत: शूटर सनी

इन तीनों हमलावरों ने डर पर काबू पाने के लिए जय श्री राम का नारा लगाया। शूटरों का कहना है कि अब जेल में इज्जत बढ़ गई है, कोई काम नहीं करवा रहा है। बता दें कि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मौके से 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। तीनों हमलावर पुलिस की रिमांड में हैं। 

ये भी पढ़ें: 

अतीक अहमद ने 9 दिन की इस दुल्हन का उजाड़ दिया था सुहाग, फिर 18 साल तक लड़ी कानून की लड़ाई

अतीक अहमद के जिस बेटे का हुआ था एनकाउंटर, उसके मोबाइल से मिले उमेश मर्डर केस के सबूत, जानें पूरा मामला

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत