PBKS vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 17वें सीजन के 58वां लीग मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के 92 और रजत पाटीदार की 55 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर्स में 241 रनों का स्कोर बनाया था। वहीं इस टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स टीम की पारी 17 ओवर्स में 181 रन बनाकर सिमट गई और उसे इस मुकाबले में 60 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी की तरफ से गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने जहां 3 विकेट हासिल किए तो वहीं स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा और लॉकी फर्ग्युसन 2-2 विकेट लेने में कामयाब रहे।
आरसीबी के खिलाफ 242 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स टीम की पारी इस मुकाबले में 181 रनों के स्कोर पर सिमट गई है। इस मैच को आरसीबी ने 60 रनों से अपने नाम करने के साथ प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा हुआ है, वहीं पंजाब किंग्स की टीम अब प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। आरसीबी के लिए इस मैच में मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट हासिल किए।
पंजाब किंग्स ने आरसीबी के खिलाफ मैच में 242 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 174 के स्कोर पर अपना 9वां विकेट गंवा दिया है।
पंजाब किंग्स ने 15 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 164 रन बना लिए हैं। अब उन्हें जीत हासिल करने के लिए 30 गेंदों में 78 रन और बनाने हैं।
पंजाब किंग्स को 126 के स्कोर पर 5वां झटका लियम लिविंगस्टन के रूप में लगा जो बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। पंजाब ने 12 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 132 रन बना लिए थे।
पंजाब किंग्स को 125 के स्कोर पर जितेश शर्मा के रूप में तीसरा झटका लगा है। जितेश सिर्फ 5 रन बनाकर कर्ण शर्मा का शिकार बने। पंजाब ने 11 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 4 विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए थे।
पंजाब किंग्स ने आरसीबी के खिलाफ 242 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 10 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 3 विकेट के नुकसान पर 114 रन बना लिए हैं। शशांक सिंह 18 जबकि जितेश शर्मा 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। पंजाब को अब जीत हासिल करने के लिए 60 गेंदों में 128 रन और बनाने हैं।
पंजाब किंग्स ने आरसीबी के खिलाफ मैच में पावरप्ले खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए हैं। रिली रुसो 36 रन बना चुके हैं तो वहीं शशांक सिंह 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। जॉनी बेयरस्टो 27 रन बनाकर आउट हुए। अब पंजाब को जीत के लिए 167 रन 84 गेंदों में बनाने हैं।
आरसीबी के खिलाफ 242 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने 4 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए हैं। रिली रुसो 32 जबकि जॉनी बेयरस्टो 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
242 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की टीम को 6 के स्कोर पर पहला झटका प्रभसिमरन सिंह के रूप में लगा जो स्वप्निल सिंह का शिकार बने। पंजाब ने पहले ओवर का खेल खत्म होने पर 1 विकेट के नुकसान पर 14 रन बना लिए हैं।
पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के 92 और रजत पाटीदार की 55 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 241 रनों का स्कोर बनाया है। इस मैच पंजाब की तरफ से हर्षल पटेल ने 3 जबकि विद्धवत कावेरप्पा ने 2 तो वहीं अर्शदीप सिंह और सैम करन ने 1-1 विकेट हासिल किया।
पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में विराट कोहली 46 गेंदों का सामना करने के बाद 92 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। आरसीबी को 211 रनों के स्कोर पर इस मुकाबले में चौथा झटका लगा है। वहीं अब कैमरून ग्रीन का साथ देने मैदान पर दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी करने उतरे हैं।
आरसीबी ने 17 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 200 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 82 जबकि कैमरून ग्रीन 37 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
आरसीबी ने 15 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में 3 विकेट के नुकसान पर 164 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 67 और कैमरून ग्रीन 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली ने 32 गेंदों का सामना करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। आरसीबी ने 13 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 144 रन बना लिए हैं, जिसमें कैमरून ग्रीन 10 और कोहली 56 रन बनाकर खेल रहे हैं।
बारिश रुकने के बाद पंजाब और आरसीबी के बीच मुकाबला फिर से शुरू हो गया है। आरसीबी ने 11 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 124 रन बना लिए हैं।
पंजाब और आरसीबी के बीच धर्मशाला के मैदान पर खेले जा रहे मुकाबले में बारिश की वजह से खेल को रोक दिया गया है। वहीं अब बारिश रुक गई है और मैदान से कवर्स हटाए जा रहे हैं।
पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच मुकाबले में 10 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बारिश की वजह से मैच को रोक दिया गया है। आरसीबी इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर्स में 119 रन 3 विकेट के नुकसान पर बना चुकी है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए हैं। रजत पाटीदार इस मैच में 55 रनों की शानदार पारी खेलकर सैम करन का शिकार बने। वहीं विराट कोहली 42 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं।
आरसीबी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले 6 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 56 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 22 जबकि रजत पाटीदार 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
आरसीबी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में अपना दूसरा विकेट 43 के स्कोर पर विल जैक्स के रूप में गंवा दिया है जो 12 के निजी स्कोर पर कावेरप्पा का शिकार बने।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर पहला झटका फाफ डु प्लेसिस के रूप में लगा है जो 9 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटे। अब कोहली का साथ देने मैदान पर विल जैक्स बल्लेबाजी करने उतरे हैं।
पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम ने 2 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 19 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 10 और फाफ डु प्लेसिस 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
हरप्रीत बरार, तनय त्यागराजन, ऋषि धवन, जीतेश शर्मा, नाथन एलिस।
अनुज रावत, सुयश प्रभुदेसाई, विजयकुमार वैशाख, यश दयाल, मयंक डागर।
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, महिपाल लोमरोर, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्यूसन।
जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, रिली रोसू, शशांक सिंह, सैम कुरन (कप्तान), लियम लिविंगस्टन, आशुतोष शर्मा, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, विधाथ कावेरप्पा।
आरसीबी के खिलाफ मैच में पंजाब किंग्स की टीम के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इस मैच में पंजाब किंग्स ने कगिसो रबाडा की जगह पर लियम लिविंगस्टन को अपनी प्लेइंग 11 में शामिल किया है, वहीं आरसीबी ने ग्लेन मैक्सवेल की जगह पर लॉकी फर्ग्युसन को शामिल किया है।
धर्मशाला में अगले मुकाबले के लिए हाईब्रिड पिच तैयार की गई है। इस पिच पर उछाल अच्छा होगा और जैसे जैसे मैच आगे बढ़ेगा, इसमें बहुत ज्यादा बदलाव नहीं आएगा। यानी बैट पर बॉल अच्छी तरह से आएगी, जिसका फायदा बल्लेबाज उठा सकते हैं। हालांकि मैच के शुरुआत में तेज गेंदबाज अपना जलवा दिखा सकते हैं। धर्मशाला में इससे पहले भी हाईस्कोरिंग मैच देखने के लिए मिलते रहे हैं, जो इस बार भी हो सकता है, लेकिन अगर स्पिनर्स की बात करें तो माना जा रहा है कि उनके लिए इस पिच पर ज्यादा कुछ नहीं होगा।
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, विजयकुमार विशक, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, सुयश प्रभुदेसाई, आकाश दीप, हिमांशु शर्मा, रीस टॉप्ले, लॉकी फर्ग्यूसन, मयंक डागर, अल्जारी जोसेफ, मनोज भंडागे, सौरव चौहान, राजन कुमार।
प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो, रिले रोसौव, शशांक सिंह, सैम कुरेन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत सिंह भाटिया, तनय त्यागराजन, विध्वत कावेरप्पा, ऋषि धवन, लियम लिविंगस्टन, शिखर धवन, क्रिस वोक्स, अथर्व तायडे, नाथन एलिस, शिवम सिंह, प्रिंस चौधरी, विश्वनाथ सिंह।
संपादक की पसंद