1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई
  4. महाराष्ट्र में सिर्फ मराठी! शिवसेना के एमएलए ने फाड़ी अंग्रेजी में लिखी आधिकारिक सूची

महाराष्ट्र में सिर्फ मराठी! शिवसेना के एमएलए ने फाड़ी अंग्रेजी में लिखी आधिकारिक सूची

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 07, 2020 07:51 am IST,  Updated : Jan 07, 2020 07:51 am IST

महाराष्ट्र के एक विधायक ने सोमवार को एक आधिकारिक सूची यह कहते हुए फाड़ दी कि इसमें नाम मराठी भाषा के बजाए अंग्रेजी में लिखे हुए हैं।

shivsena- India TV Hindi
shivsena Image Source :

महाराष्ट्र में एक बार फिर मराठी भाषा को लेकर जंग की शुरुआत हो गई है। महाराष्ट्र के एक विधायक ने सोमवार को एक आधिकारिक सूची यह कहते हुए फाड़ दी कि इसमें नाम मराठी भाषा के बजाए अंग्रेजी में लिखे हुए हैं। घटना उस वक्त हुई जब मुंबई के चांदीवली से शिवसेना विधायक दिलीप लांडे बीएमसी के उपायुक्त तथा नगर निकाय के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। 

अधिकारियों ने बताया कि बैठक में अंधेरी-कुर्ला सड़क से जुड़े काम पर चर्चा चल रही थी। इसी संबंध में जब उन्हें नामों की एक सूची सौंपी गईं तो उन्होंने यह कहते हुए सूची फाड़ दी कि इसमें नाम अंग्रेजी में लिखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि विधायक ने अधिकारियों से पूछा कि सूची मराठी भाषा में तैयार क्यों नहीं की गई जबकि रोज के कामकाज में मराठी भाषा के इस्तेमाल का नियम है। 

उन्होंने कागज के टुकड़े अधिकारियों की ओर फेंक दिए। अधिकारी ने बताया कि विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मराठी को उत्कृष्ठ भाषा का दर्जा दिलाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन बीएमसी के अधिकारी भाषा का अपमान कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। mumbai से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें महाराष्ट्र