1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. गोद में बच्चे लिए जा रही महिला के बाल खींचकर पीटने लगा शख्स, घटना CCTV में हुई कैद

गोद में बच्चे लिए जा रही महिला के बाल खींचकर पीटने लगा शख्स, घटना CCTV में हुई कैद

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jul 11, 2023 11:38 am IST,  Updated : Jul 11, 2023 11:42 am IST

वसई में एक महिला की पिटाई का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घटना पिछले रविवार की बताई जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स महिला के बाल पकड़कर उसे पीट रहा है। वहीं, महिला की गोद में बच्चा भी है।

घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल- India TV Hindi
घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल

मुंबई से सटे वसई में एक महिला की पिटाई का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सीसीटीवी कैमरे में एक शख्स महिला को थप्पड़ मारता दिखा रहा है। वीडियो में शख्स महिला को बाल पकड़कर पीटते हुए कैद हुआ है, जबकि उसकी गोद में एक बच्चा भी है। ये घटना वसई रोड वेस्ट स्टेशन इलाके की बताई जा रही है। घटना पिछले रविवार की बताई जा रही है, जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। 

महिला को क्यों पीट रहा है शख्स?

इस वीडियो में पहले एक शख्स बच्चों को गोद में लिए महिला को पीटता है। आस-पास के नागरिक देखते रहते हैं, लेकिन कोई उन्हें नहीं बचाता, लेकिन कुछ देर बाद 2 से 3 महिलाएं वहां आती हैं और पीट रहे शख्स का कॉलर पकड़कर उसे पकड़ती नजर आती हैं। फिलहाल इस वायरल सीसीटीवी से यह साफ नहीं हो पाया है कि इस महिला को शख्स क्यों पीट रहा है। ये भी साफ नहीं है कि महिला शख्स की कोई रिश्तेदार है या पारिवारिक विवाद है।

पुलिस स्टेशन 100 मीटर की दूरी पर 

हालांकि, यह तय है कि वसई में महिला की पिटाई का यह वीडियो राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा की घटनाओं में शामिल किया जा सकता है। सीसीटीवी में घटनास्थल से वसई मानिकपुर पुलिस स्टेशन 100 मीटर की दूरी पर है, लेकिन अगर किसी महिला को उसके बच्चे के साथ होते हुए भी इतने करीब से पीटा जा रहा है, तो पुलिस की कार्यकुशलता पर सवालिया निशान लग रहा है।

- हनीफ पटेल की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।