नागपुर में सरकारी कार्यों के बिलों का भुगतान नहीं होने की वजह से एक ठेकेदार ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सरकारी ठेकेदार के आत्महत्या से पूरे कांट्रैक्टरों में सरकार के खिलाफ रोष दिख रहा है। एक हफ्ते पहले महाराष्ट्र के तमाम कांट्रैक्टरों ने भीख मांगो आंदोलन करके सरकार के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की थी।
श्री साइन एसोसिएट्स फर्म के मालिक थे वर्मा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरकारी विभाग द्वारा करीब 40 करोड़ रुपए के बिल का भुगतान नहीं करने से कर्ज में डुबे पेनमाचा वेंकटेश्वर वर्मा उर्फ मुन्ना वर्मा ने फांसी लगाकर जान दे दी। पेनमाचा वेंकटेश्वर उर्फ मुन्ना श्री साइन एसोसिएट्स फर्म के मालिक थे। सरकारी ठेकेदार के साथ दो हॉट मिक्स प्लांट भी चलाते थे, उनके कई विभाग में काम चल रहे थे।
भुगतान के लिए सरकारी विभाग के चक्कर काट रहे थे
वर्मा का करीब 40 करोड़ रुपए का बिल बकाया था। वह काफी समय से बिल के भुगतान के लिए चक्कर काट रहे थे। पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है कि ठेकेदार के कितने बिल बकाया थे। क्या आत्महत्या की वजह में प्रमुख वजह बिल का भुगतान है?
पुलिस की टीम सभी एंगल पर कर रही जांच
इस दिशा में पुलिस जांच कर रही है। सदर थाने की जांच अधिकारी शुभांगी पाटिल ने बातचीत करते हुए कहा कि परिवार के लोग अभी कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
सरकारी बिलों का भुगतान नहीं होने पर की आत्महत्या
पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभी जांच प्राथमिक स्तर पर है। लेकिन यह बात जरूर है कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि सरकारी बिलों का भुगतान नहीं होने से क्या यह आत्महत्या की गई है। जांच अधिकारी ने बताया कि अंतिम संस्कार के बाद परिवार के जन स्टेटमेंट देने वाले हैं। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
एक्टर प्रभास का रिश्तेदार था मृतक
आत्महत्या करने वाले ठेकेदार पेनमाचा वेंकटेश्वर वर्मा उर्फ मुन्ना वर्मा एक संभ्रांत परिवार के सदस्य थे। फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता बाहुबली यानी प्रभास उनकी पत्नी अनुराधा के मामा के बेटे हैं। दोनों में काफी नजदीकी संबंध थे।
फ्लैट पर आया था उनका मित्र
वर्मा राज नगर में अकेले थे। उनकी डॉक्टर बेटी हैदराबाद में रहती है। बेटा भी वहीं एक आईटी कंपनी में कार्यरत है। पत्नी का हैदराबाद नागपुर में आना-जाना रहता है। कल उनका मित्र महेश बियानी फ्लैट पर मिलने गया था। अंदर से कोई उत्तर नहीं मिलने पर महेश ने वर्मा के चौकीदार को बुलाया। उसने भी दरवाजे पर आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची, नौकरानी की चाबी लेकर दरवाजा