1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मां जगदंबा मंदिर के गुंबद पर फहराया गया 51 फीट का ध्वज, नेताओं ने मांगी खुशहाली की मन्नत

मां जगदंबा मंदिर के गुंबद पर फहराया गया 51 फीट का ध्वज, नेताओं ने मांगी खुशहाली की मन्नत

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Malaika Imam
 Published : Oct 15, 2023 01:37 pm IST,  Updated : Oct 15, 2023 01:37 pm IST

भारत के प्रसिद्ध जगदंबा मंदिर में आज पहले दिन ही रात 1:00 बजे से भक्त दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर के गुंबद पर लहराने वाला ध्वज गुजरात से मंगाया गया है।

मां जगदंबा का दर्शन करने पहुंच रहे भक्त - India TV Hindi
मां जगदंबा का दर्शन करने पहुंच रहे भक्त

शरद नवरात्रि उत्सव के पहले दिन नागपुर स्थित मां जगदंबा के मंदिर के गुंबद पर 51 फीट का ध्वज फहराया गया। गुजरात से ध्वज मंगाया गया था। महाराष्ट्र बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दोनों ने आकर महाराष्ट्र और देश की खुशहाली के लिए मां जगदंबा से मन्नत मांगी।

गुजरात से मंगाया गया ध्वज

नागपुर स्थित भारत का प्रसिद्ध जगदंबा मंदिर जिसे कोराडी मंदिर के नाम से जाना जाता है। आज पहले दिन ही रात 1:00 बजे से भक्त दर्शन करने के लिए वहां पहुंच रहे हैं। आज मंदिर के गुंबद पर लहराने वाला पताका गुजरात से मंगाया गया। इस पताके की लंबाई 51 फीट है। प्रतिवर्ष 21 फीट का ध्वज लहराया जाता है, लेकिन इस वर्ष भक्तों ने 51 फीट का ध्वज गुजरात से मंगावा कर शरद नवरात्रि उत्सव के पहले दिन इसे फहराया है। 

कई राज्यों से दर्शन के लिए पहुंच रहे भक्त

कोराडी मंदिर में भारत के कोने-कोने से लोग मां जगदंबा के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। मध्य प्रदेश ,छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र से ज्यादातर भक्त यहां पर दर्शन करने के लिए आते हैं। मंदिर के पुजारी ने बताया कि यह मूर्ति स्वयंभू मूर्ति है। साल में दो बार ही इस स्वयंभू मूर्ति के दर्शन होते हैं। शरद नवरात्र और चैत्र नवरात्र उत्सव में स्वयंभू का दर्शन कराया जाता है। यह भी कहा जाता है कि मां जगदंबा दिन में तीन बार रूप बदलती है, इसलिए यहां पर कोने-कोने से लोग दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। 

जब मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने राहुल गांधी के लिए गाया, 'कभी तू छलिया लगता है,...' देखें VIDEO

50 लाख लोगों के दर्शन करने का अनुमान

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि लगभग 40 से 50 लाख लोग 9 दिनों में दर्शन करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के साथ-साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने भी जाकर कोराडी की देवी मां जगदंबा के दर्शन किए। दोनों प्रदेश अध्यक्षों ने बताया कि यह उनकी कुलदेवी हैं और यहां पर मन्नत पूरी होती है। भक्तों ने बताया कि कई वर्षों से यहां दर्शन करने आ रहे हैं। दूर-दराज से भक्त यहां पहुंचते हैं। यहां मनोकामना पूरी होती है।

MP: कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम, केपी सिंह अब शिवपुरी से लड़ेंगे चुनाव

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।