1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नागपुर: MIDC स्थित एक कंपनी में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, 3 मजदूरों की मौत, सामने आया भयानक VIDEO

नागपुर: MIDC स्थित एक कंपनी में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, 3 मजदूरों की मौत, सामने आया भयानक VIDEO

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Swayam Prakash
 Published : Apr 24, 2023 03:03 pm IST,  Updated : Apr 24, 2023 03:03 pm IST

महाराष्ट्र में नागपुर के हिंगाना स्थित MIDC के निपानी गांव में कटारिया एग्रो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में अचानक से जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस धमाके के बाद कंपनी में आग लग गई।

नागपुर के हिंगाना स्थित एक कंपनी में लगी भीषण आग- India TV Hindi
नागपुर के हिंगाना स्थित एक कंपनी में लगी भीषण आग Image Source : INDIA TV

महाराष्ट्र में नागपुर के हिंगाना स्थित MIDC के निपानी गांव में कटारिया एग्रो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में अचानक से जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस धमाके के बाद कंपनी में आग लग गई। ये आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला और इस आग में 3 मजदूरों की मौत हो गई और 3 मजदूर झुलसे हुए बताए जा रहे हैं। घायलों का पास के ही अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि दमकल ने अब आग पर काबू पा लिया है। 

डिप्टी सीएम फडणवीस ने अधिकारियों को दिए निर्देश

इस बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना को लेकर ट्वीट किया और दुख जताया है। साथ ही डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को जल्द से जल्द मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। देवेंद्र फडणवीस ने यह भी निर्देश दिए हैं कि इस घटना में घायल हुए लोगों को तुरंत अच्छा इलाज मिले। 

दमकल की 8 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
बताया जा रहा है कि नागपुर के हिंगाना एमआईडीसी इलाके में एक एग्रो कंपनी आग से जलकर राख हो गई। खबर है कि कंपनी को आग में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। आग की खबर मिलते ही मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां रवाना कर दी गई थीं। इस आग में झुलसने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 से 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें फायरब्रिगेड की टीम ने बाहर निकाला। एक अधिकारी ने बताया कि सोनेगांव निपाणी ग्राम पंचायत एमआईडीसी क्षेत्र में कटारिया एग्रो प्राइवेट लिमिटेड में सुबह 11 बजे आग लग गई। घटनास्थल पर दमकल की गाड़ियों को भेजा गया और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

ये भी पढ़ें-

मुसलमानों का आरक्षण खत्म करने वाले बयान पर ओवैसी ने अमित शाह को घेरा, गृह मंत्री को दी ये सलाह 

असद के फोन से मिला पिटाई का वीडियो, शख्स को नंगा करके लात, घूंसों और बेल्ट से मारते दिख रहे गुर्गे
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।