1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. असद के फोन से मिला पिटाई का VIDEO, शख्स को नंगा करके लात, घूंसों और बेल्ट से मारते दिख रहे गुर्गे

असद के फोन से मिला पिटाई का VIDEO, शख्स को नंगा करके लात, घूंसों और बेल्ट से मारते दिख रहे गुर्गे

 Reported By: Vishal Pratap Singh Edited By: Swayam Prakash
 Published : Apr 24, 2023 01:42 pm IST,  Updated : Apr 24, 2023 01:42 pm IST

अतीक के बेटे असद के फोन से पुलिस को एक रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो मिला है। वीडियो में कुछ लड़के ज़मीन पर बैठे एक शख्स की बुरी तरह से पिटाई करते नज़र आ रहे हैं।

असद के मोबाइल फोन से पुलिस को मिला पिटाई का विडियो- India TV Hindi
असद के मोबाइल फोन से पुलिस को मिला पिटाई का विडियो Image Source : VIDEO GRAB

अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम मोहम्मद का झांसी के पास एनकाउंटर हो गया था। लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है इस केस में लिप्त हर किसी के काले कारमाने खुलते चले जा रहे हैं। अब अतीक के बेटे असद के फोन से पुलिस को एक रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो मिला है। वीडियो में कुछ लड़के ज़मीन पर बैठे एक शख्स की बुरी तरह से पिटाई करते नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो में उस शख्स की लात-घूंसो और बेल्ट के साथ पिटाई की जा रही है।

असद के लखनऊ वाले फ्लैट का है वीडियो

पुलिस को ये वीडियो एनकाउंटर के बाद असद के मोबाइल फोन से मिला है। इस वीडियो पर 19 जनवरी 2021 लिखा हुआ है। यानि की वीडियो काफी पुराना है। ये वीडियो लखनऊ के एक फ्लैट का बताया जा रह है जहां असद रहता था। मारपीट के इस  वीडियो में असद दिखाई नहीं दे रहा है, पुलिस को शक है कि असद ही वीडियो बनाने में शामिल रहा होगा। 

असद के फोन से मिले वीडियो में क्या दिखा
जो वीडियो सामने आया है उसमें एक शख्स को बुरी तरह नंगा करके पीटा जा रहा है। उसे लात-घूंसों से, बेल्ट से बुरी तरह पीटा जा रहा है। वीडियो में 3 से 4 लोग पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं लेकिन असद दिखाई नहीं दे रहा है। मुमकिन है कि असद ही वीडियो शूट कर रहा हो। वीडियो में दिख रहा है कि असद के गुर्गे एक लड़के को जमीन पर बैठाकर उसे बुरी तरह पीट रहे हैं। 

दहशत के लिए व्हॉट्सएप ग्रुप में भेजते थे वीडियो
जांच में पता चला है कि असद के फ्लैट पर अक्सर लोगों की पिटाई की जाती थी। लोगों की पिटाई करते हुए वीडियो बनाया जाता था और फिर वीडियो को व्हॉट्सएप ग्रुप पर शेयर किया जाता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक असद और उसके साथी ऐसा लोगों में डर और दहशत फैलाने के लिए करते थे। 

ये भी पढ़ें-

युवक ने एक से की अरेंज मैरिज, 4 दिन बाद दूसरी से लव मैरिज, 15-15 दिन रहता था दोनों पत्नियों के साथ, अब पहुंचा हवालात

मुसलमानों का आरक्षण खत्म करने वाले बयान पर ओवैसी ने अमित शाह को घेरा, गृह मंत्री को दी ये सलाह 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।