1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंस्टाग्राम पर अतीक, अशरफ और असद को 'हीरो' दिखाने वाली रील्स हो रही वायरल, साइबर सेल की नजर में आए अकाउंट

इंस्टाग्राम पर अतीक, अशरफ और असद को 'हीरो' दिखाने वाली रील्स हो रही वायरल, साइबर सेल की नजर में आए अकाउंट

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Swayam Prakash
 Published : Apr 24, 2023 09:15 am IST,  Updated : Apr 24, 2023 09:15 am IST

सामने आया है कि अतीक अहमद, अशरफ और असद की फोटो पर इमोशनल गाने लगाकर उन्हें हीरो दिखाने की कोशिश हो रही है। इस तरह की वीडियो के जरिए युवाओं को भड़काया जा रहा है। जांच एजेंसी इन अकाउंट्स पर नजर बनाए हुए है।

अतीक, अशरफ और असद को लेकर वायरल हो रहीं रील्स- India TV Hindi
अतीक, अशरफ और असद को लेकर वायरल हो रहीं रील्स Image Source : FILE PHOTO

सोशल मीडिया पर अतीक अहमद एंड फैमिली के नाम पर मुस्लिम युवाओं को भड़काने की साजिश रची जा रही है। सामने आया है कि अतीक अहमद, अशरफ और असद की फोटो पर इमोशनल गाने लगाकर उन्हें हीरो दिखाने की कोशिश हो रही है। इस तरह की रील्स कई अलग-अलग इंस्टाग्राम अकाउंट्स से यूथ के बीच सर्कुलेट हो रही हैं। अब यूपी एसटीएफ और साइबर सेल की नजर ऐसे एकाउंट्स पर है।

पाकिस्तान से भी चल रहे कुछ सोशल मीडिया अकाउंट

अतीक, अशरफ और असद को लेकर ऐसी रील्स फैलाने वाले इन खातों के बारे में एसटीएफ इंस्टाग्राम और फेसबुक को जल्द नोटिस देकर इनकी डिटेल्स मांगेगी ताकि पता लग सके कि किस मंशा से ये अकाउंट्स लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं ये भी सामने आया है कि पाकिस्तान से भी कुछ ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट चलाए जा रहे हैं जिसमें असद और अतीक के लिए इमोशनल गाने लगाकर इन्हें शहीद दिखाया जा रहा है। इस तरह की वीडियो के जरिए युवाओं को भड़काया जा रहा है। जांच एजेंसी इन अकाउंट्स पर नजर बनाए हुए है।

अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या
गौरतलब है कि गैंगस्टर से नेता बने माफिया व समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद अतीक अहमद (60) और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल की रात को प्रयागराज में तीन हमलावरों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब पुलिस दोनों का मेडिकल कराने के लिए एक मेडिकल कॉलेज लेकर जा रही थी। तीनों हमलावर मीडियाकर्मी बनकर आये थे और घटना के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया था। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया है।

ये भी पढ़ें-

"असली शिवसेना किसकी पाकिस्तान भी बता देगा", उद्धव के इस बयान पर शिंदे ने दिया करारा जवाब

अयोध्या में राम मंदिर पर किया गया 155 देशों के पानी से अभिषेक, Video भी आया सामने
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत