1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Twitter के बाद क्या अब Facebook और Instagram से भी हटेगा Free Blue Tick? ये रहा जवाब

Twitter के बाद क्या अब Facebook और Instagram से भी हटेगा Free Blue Tick? ये रहा जवाब

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Apr 22, 2023 08:44 am IST,  Updated : Apr 22, 2023 08:44 am IST

फेसबुक और इंस्टाग्राम से ब्लू टिक हटाने की बात को हवा इस वजह से भी मिली है क्योंकि मेटा भी ट्विटर की ही तरह ब्लू टिक के लिए यूजर्स के फीस वसूल रही है। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ब्लू टिक के लिए पेमेंट सर्विस का ऐलान किया था।

Tech news,Twitter,Facebook, twitter blue tick, twitter removed legacy checkmark, blue tick removed- India TV Hindi
ट्विटर की तरह मेटा भी फेसबुक और इंस्टाग्राम में पैसे देकर ब्लू टिक दे रही है। Image Source : फाइल फोटो

Facebook Instagram Free Blue Tick: ट्विटर का मालिक बनने के बाद से एलन मस्क (Elon Musk) ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर कई तरह के बदलाव किए। 21 अप्रैल से कंपनी ने अनपेड अकाउंट से ब्लू टिक मार्क हटा लिए। सिर्फ इंडिविजुअल ही नहीं बल्कि कंपनी और ऊंचे पदों के साथ-साथ सेलिब्रिटीज के अकाउंट से भी चेक मार्क हटा लिए गए। अब लोगों को अलग-अलग प्रोफाइल के तहत अलग-अलग चेक मार्क मिलेगा और इसके लिए पेमेंट करके सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी होगा। ट्विटर ने जैसे ही ब्लू टिक मार्क हटाया तब से लोगों के बीच में अब यह सवाल हो रहा है कि क्या फेसबुक और इंस्टाग्राम से भी ब्लू टिक मार्क हटने वाला है।

फेसबुक और इंस्टाग्राम से ब्लू टिक हटाने की बात को हवा इस वजह से भी मिली है क्योंकि मेटा भी ट्विटर की ही तरह ब्लू टिक के लिए यूजर्स के फीस वसूल रही है। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ब्लू टिक के लिए पेमेंट सर्विस का ऐलान किया था। हालांकि अभी राहत की बात यह है कि इन प्लेटफॉर्म में पेड ब्लू टिक की सर्विस कुछ ही देशों में लागू है। मेटा सेलेक्टेड देशों में वेब यूजर्स के से ब्लू टिक के लिए 1000 रुपये और आईओएस और एंड्रायड यूजर्स से 1200 रुपये हर महीने लेती है। 

पैसे देकर खरीद सकते हैं ब्लू टिक

कंपनी की इस पॉलिसी के तहत अब लोग ट्विटर की ही तरह फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पैसे देकर ब्लू टिक हासिल कर सकते हैं। ट्विटर ने तो वेरिफिकेशन को सही करने की बात करके फ्री ब्लू चेक मार्क सभी के अकाउंट से हटा दिए हैं लेकिन फिलहाल अभी मेटा की तरफ से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ब्लू चेक मार्क को लेकर कोई भी बात नहीं कही गई है। 

फेसबुक और इंस्टाग्राम में जिन लोगों के पास फ्री में ब्लू टिक मार्क है उनके पास यह अभी बना रहेगा। फ्री ब्लू चेकमार्क के लिए कंपनी पैसे वसूलेगी या नहीं फिलहाल अभी इस बारे में किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

यह भी पढ़ें- iPhone के ये मॉडल्स जल्द हो सकते हैं बंद, खरीदने से पहले सौ बार सोचें, Apple उठा सकती है बड़ा कदम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक