1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. India-US ट्रे़ड डील पर बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कहा- भारत के हितों से कभी समझौता नहीं होगा

India-US ट्रे़ड डील पर बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कहा- भारत के हितों से कभी समझौता नहीं होगा

 Written By: Devendra Parashar Edited By: Sourabha Suman
 Published : Feb 05, 2026 11:33 am IST,  Updated : Feb 05, 2026 02:54 pm IST

भारत और अमेरिका के बीच ट्रे़ड डील को लेकर विपक्ष की तरफ से उठाए सवाल के जवाब में साफ-साफ कहा कि पीएम मोदी ने देश का सिर कभी झुकने नहीं दिया है। यह डील हमने दबाव में नहीं किया है।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान।- India TV Hindi
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान। Image Source : PTI

भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुई ट्रेड डील को लेकर गुरुवार को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस डील से किसानों को कोई नुकसान नहीं होने जा रहा है। उनका कहना है कि भारत के हितों से कभी समझौता नहीं होगा। INDIA TV से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कभी भी देश का सिर झुकने नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका सहित अभी तक जितनी ट्रेड डील हुई है, उसमें किसानों के हितों को सर्वत: सुरक्षित रखा गया है। यह बात मैं पूरी जिम्मेदारी से कह रहा हूं।

'हम ताकतवर संवाद में विश्वास रखते हैं'

बातचीत में चौहान ने आगे कहा कि किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनपर कहीं भी आंच नहीं आई है। हम विवाद में नहीं, ताकतवर संवाद में विश्वास रखते हैं। यह डील सचमुच में डिप्लोमैसी, डेवलपमेंट और डिग्निटी का एक अनुपम उदाहरण है। 

प्रधानमंत्री ने अपनी बातों पर हमेशा अमल किया है

जब शिवराज सिंह चौहान से डील को सवाल किया गया कि जब डील को लेकर बातचीत चल रही थी तो क्या भारत सरकार के मंत्री के के तौर पर आपको लूप में रखा गया था? इस पर उनका कहना है कि मैं तो स्पष्ट कहता हूं कि प्रधानमंत्री ने दो चीजें, एक नागरिक के नाते जिन पर मुझे गर्व है। प्रधानमंत्री ने कहा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा। कभी उन्होंने झुकने नहीं दिया। दूसरा, उन्होंने कहा था कि किसान हित से कोई समझौता नहीं होगा, व्यक्तिगत रूप से चाहे कोई नुकसान हो जाए। चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ये जो डील हुई है, उसमें किसानों हित पूरी तरह सुरक्षित हैं। 

पिछले साल अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार रहा। अमेरिकी सरकार के व्यापार आंकड़ों के अनुसार, भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार 129.2 अरब डॉलर तक पहुंच गया। यह आंकड़ा भारत-चीन व्यापार (127.7 अरब डॉलर) से थोड़ा ही अधिक था। दोनों देशों के बीच यह डील भारत और यूरोपीय यूनियन की मेगा डील के बाद हुई है। इस डील से दोनों देशों के कारोबार में बड़ा बदलाल आएगा। भारत इससे पहले ब्रिटेन सहित अन्य कई देशों के साथ एफटीए कर चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा