1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नवी मुंबई पुलिस ने 5 बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार, बांग्लादेश-भारत बॉर्डर से की थी घुसपैठ

नवी मुंबई पुलिस ने 5 बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार, बांग्लादेश-भारत बॉर्डर से की थी घुसपैठ

 Reported By: Atul Singh Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Aug 11, 2024 03:54 pm IST,  Updated : Aug 11, 2024 04:03 pm IST

नवी मुंबई पुलिस ने 5 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग अवैध तरीके से कोपरखैरने इलाके में रह रहे थे। इन लोगों में 4 महिलाएं और एक पुरुष शामिल है।

Bangladeshis arrested- India TV Hindi
5 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया Image Source : REPRESENTATIVE PIC

नवी मुंबई: बांग्लादेश में गंभीर हालात के बीच नवी मुंबई से बड़ी खबर सामने आई है। नवी मुंबई पुलिस ने 5 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों को नवी मुंबई के कोपरखैरने इलाके की एक इमारत से गिरफ्तार किया गया है। 

क्या है पूरा मामला?

आरोपी बांग्लादेश-भारत बॉर्डर से घुसपैठ करके वहां से नवी मुंबई पहुंचे थे। आरोपी नवी मुंबई में पहुंचने के बाद अवैध तरीके से कोपरखैरने इलाके में रह रहे थे। इन आरोपियों में 4 महिलाएं और एक पुरुष शामिल है।

बांग्लादेश में कैसे हैं हालात?

बांग्लादेश में अंतरिम सरकार बन जाने के बाद भी हिंसा और प्रदर्शन का दौर जारी है। हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर हुए हमले की अंतरिम सरकार के नेता मोहम्मद यूनुस ने कड़ी निंदा की है। इसके बावजूद देश में हिंसा की खबरें मिल रही हैं।

ढाका ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने गोपालगंज इलाके में सेना पर हमला कर दिया जिसमें पांच से ज्यादा सैन्यकर्मी घायल हो गए हैं। शनिवार को सेना के जवानों और अवामी लीग के समर्थकों के बीच हुई तीखी झड़प के बाद भीड़ ने सेना के एक वाहन को आग लगा दी।

इस घटना में सेना के जवानों, पत्रकारों और स्थानीय लोगों सहित करीब 15 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में दो को गोली लगी है। घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे सदर उपजिला के गोपीनाथपुर बस स्टैंड पर हुई। 

दरअसल पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की देश में वापसी की मांग करते हुए, हजारों अवामी लीग के नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन कर राजमार्ग को बाधित  करने के लिए जमा हुए थे। सेना के जवानों ने इसे लेकर हस्तक्षेप किया और प्रदर्शनकारियों को सड़क खाली करने का निर्देश दिया लेकिन भीड़ ने उन पर ईंटें फेंकना शुरू कर दिया। बाद में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सेना के जवानों ने लाठियां भांजी, इसके जवाब में प्रदर्शनकारियों ने सेना के वाहन में तोड़फोड़ की और उसे आग के हवाले कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।