मुंबई : महाराष्ट्र की सियासत में शिवसेना के बाद अब एनसीपी पर हक की लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। एनसपी का नाम और चुनाव चिन्ह हासिल करने के लिए शरद गुट और अजित गुट ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। चुनाव आयोग दोनों ही गुटों के दावों की पड़ताल कर रहा है। लेकिन इसी बीच एनसीपी में एक बड़ा घटना क्रम सामने आया है। अजित पवार गुट सूत्रों के मुताबिक, अजित दादा ने दिया आदेश अब से किसी भी बैनर, पोस्टर पर शरद पवार के फोटो का इस्तेमाल न किया जाए। सिर्फ अपने ही नेताओं के फोटो पोस्टर्स, बैनर्स पर लगाए जाए।
Related Stories
शरद पवार ने जताई थी आपत्ति
हाल ही में शरद पवार ने पोस्टर्स पर उनका फोटो इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताई थी। शरद पवार ने कहा था कि, ये मेरा फोटो इस्तेमाल करते हैं क्योंकि इन्हें पता है कि उनका सिक्का चलने वाला नहीं है। फोटो इस्तेमाल का सिलसिला नहीं रुका तो कोर्ट जाने की चेतावनी भी शरद पवार ने दी थी।
अजित गुट के नेता कर रहे थे शरद पवार की फोटो का इस्तेमाल
दरअसल, एनसीपी में फूट के बावजूद अजित गुट के कई नेता शरद पवार के फोटो का इस्तेमाल अपने सियासी कार्यक्रमों में कर रहे थे। अजित गुट की दलील थी की शरद पवार उनके भगवान है इसलिए आदर भाव से शरद पवार का फोटो इस्तेमाल कर रहे हैं।