1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. न्‍यूज
  4. महाराष्ट्र : वसई रेलवे स्टेशन पर हाईटेंशन वायर पर गिरा मजदूर, झुलसकर हुई मौत

महाराष्ट्र : वसई रेलवे स्टेशन पर हाईटेंशन वायर पर गिरा मजदूर, झुलसकर हुई मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 01, 2020 01:45 pm IST,  Updated : Jan 01, 2020 01:45 pm IST

महाराष्ट्र के पालघर जिले में वसई रेलवे स्टेशन पर काम कर रहा एक मजदूर हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

Labour Electrocuted - India TV Hindi
Labour Electrocuted 

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में वसई रेलवे स्टेशन पर काम कर रहा एक मजदूर हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार को उस वक्त हुई जब पीड़ित मथुरा गुप्ता (28) एक सीढ़ी पर खड़े होकर स्टेशन में फुट ओवर ब्रिज पर वेल्डिंग का काम कर रहा था। 

वसई रेलवे पुलिस थाना के एक अधिकारी ने बताया कि सीढ़ी के अचानक फिसल जाने से गुप्ता हाईटेंशन तार पर गिर गया और बिजली के करंट की चपेट में आ गया। स्टेशन अधिकारियों ने तुरंत घटनास्थल पर बिजली की आपूर्ति काट दी। उन्होंने बताया कि शव को नीचे लाया गया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें महाराष्ट्र