1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पाकिस्तान की गोरी ब्यूटी क्रीम बैन, जांच में मरकरी और सीसा की मात्रा ज्यादा मिली, इससे किडनी खराब होती है

पाकिस्तान की गोरी ब्यूटी क्रीम बैन, जांच में मरकरी और सीसा की मात्रा ज्यादा मिली, इससे किडनी खराब होती है

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Shakti Singh
 Published : Jul 06, 2026 06:53 pm IST,  Updated : Jul 06, 2026 08:48 pm IST

अधिकारियों ने बताया कि गोरी ब्यूटी क्रीम लगाने से कोई गोरा नहीं होता है। इसमें मरकरी और सीसा की मात्रा तय सीमा से ज्यादा है। यह क्रीम त्वचा, किडनी और शरीर के अन्य अंगों को नुकसान पहुंचा सकती है।

Goree Beauty cream- India TV Hindi
गोरी ब्यूटी क्रीम Image Source : GOREECOSMETICS

पाकिस्तान निर्मित गोरी ब्यूटी क्रीम पर बैन लगा दिया गया है। जांच में इस क्रीम के अंदर मरकरी और सीसा की मात्रा तय सीमा से ज्यादा पाई गई है। नागपुर में लगभग दो महीने गोरी ब्यूटी क्रीम जब्त की गई थी। इसके बाद जांच की गई, जिसमें क्रीम के सैंपल फेल हो गए। जांच के नतीजे आने के बाद पाया गया कि क्रीम का उपयोग बहुत असुरक्षित है। इसके साथ ही क्रीम की तुरंत बिक्री और उपयोग बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

गोरी ब्यूटी क्रीम गोरा बनाने का झूठा दावा कर उपभोक्ताओं के साथ खिलवाड़ करती थी। नागपुर के खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने छापा मार कर बड़े पैमाने पर गोरी क्रीम जब्त की थी और प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिया था। एफडीए की प्रयोगशाला में जांच के दौरान गोरी क्रीम में मरकरी और लेड जैसी भारी धातुएं निर्धारित सीमा से अधिक मात्रा में पाई गई। ये धातुएं त्वचा, किडनी और शरीर के अंगों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

एक्सपायरी डेट और बैच नंबर भी नहीं 

फूड एंड ड्रग्स विभाग ने जो जप्त क्रीम की थी, उनमें उत्पादों पर निर्माता का नाम, पता, बैच नंबर, निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट जैसी जरूरी जानकारी भी नहीं थी। यह कॉस्मेटिक नियमों का गंभीर उल्लंघन है। फूड एंड ड्रग्स विभाग की जांच के बाद जो रिपोर्ट आई है, उसमें गोरी क्रीम में 11944 पीपी एम मरकरी और सीसा 32 पीपीएम पाया गया। यह तय सीमा से ज्यादा है।

Gori cream ban
Image Source : REPORTER INPUTगोरी क्रीम पर बैन का आदेश

अप्रैल में हुई थी छापामारी

फूड एंड ड्रग्स विभाग ने अप्रैल के महीने में गोरी ब्यूटी क्रीम के खिलाफ कार्रवाई की थी। यह क्रीम गोरा बनाने का झूठा दावा कर उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करती थी। फूड एंड ड्रग्स विभाग ने नागपुर के इतवारी बाजार की दुकानों पर छापा मारा था और वहां से कई प्रकार की क्रीम, साबुन जब्त की थी, जिसमें गोरी क्रीम भी शामिल है। जप्त की गई क्रीम जांच के लिए पुणे की लैब में भेजी गई। लैब टेस्ट में यह क्रीम फेल हो गई। इसके बाद इस पर बैन लगाया गया है।

किडनी को नुकसान पहुंचाती है पाकिस्तानी क्रीम

जब्त की गई क्रीम पाकिस्तान में बनती है। अप्रैल के महीने में ही महाराष्ट्र के धुलिया और संभाजी नगर में इस प्रकार की शिकायत भी आई थी। इसके बाद कार्रवाई की गई। क्रीम के पैकेट पर मेड इन पाकिस्तान लिखा हुआ था। औषधि विभाग के सह आयुक्त ने बताया था कि यदि इसमें मरकरी की मात्रा ज्यादा है तो स्किन के रास्ते से शरीर में जाकर यह किडनी को डैमेज करती है।

अप्रैल और मई में हुई थी छापामार कार्रवाई

फूड एंड ड्रग्स विभाग ने 20 अप्रैल से 10 मई के बीच कई जगहों पर छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान 15186 रुपए की कीमत की पाकिस्तान निर्मित गोरी ब्यूटी क्रीम, फेस फ्रेश गोल्ड प्लस क्रीम, गोल्डन स्टार ब्यूटी क्रीम, गोरी व्हाइटनिंग बॉडी लोशन जब्त किया गया। जानकारी के अनुसार कुछ महिलाओं में मेम्ब्रेनस नेफ्रोपैथी जैसे गंभीर किडनी रोग होने के बाद ब्यूटी क्रीम की हकीकत उजागर हुई थी। फूड एंड ड्रग्स विभाग के अधिकारियों ने बताया था कि किसी भी क्रीम से इंसान गोरा नहीं हो सकता, लेकिन यदि क्रीम में मरकरी की मात्रा ज्यादा होगी तो किडनी को नुकसान पहुंचाएगी।

यह भी पढ़ें-

बादाम के तेल में मिलाएं ये 1 चीज, तैयार हो जाएगी घर में बनी नेचुरल फेस क्रीम, लगाते ही मक्खन सी चिकनी होगी त्वचा

सीरम, क्रीम और लोशन की छुट्टी कर देगा ये घरेलू उपाय, 7 दिन में चांद सा चमकने लगेगा चेहरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।