1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर बारातियों से भरे ट्रक का एक्सीडेंट, 12 मौतें, 30 से ज्यादा घायल

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर बारातियों से भरे ट्रक का एक्सीडेंट, 12 मौतें, 30 से ज्यादा घायल

 Published : May 18, 2026 07:19 pm IST,  Updated : May 18, 2026 07:19 pm IST

पालघर में मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर भयानक सड़क हादसा हो गया है। यहां बारातियों से भरे एक ट्रक और कंटेनर वाहन के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई है जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई।

आयशर ट्रक और कंटेनर...- India TV Hindi
आयशर ट्रक और कंटेनर में हुई टक्कर। Image Source : REPORTER INPUT

पालघर: मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर दहानू तालुका के धानीवरी में भीषण हादसा हो गया है। सोमवार शाम करीब 4 बजे शादी समारोह के लिए जा रहे बारातियों से भरे ट्रक का एक्सीडेंट हो गया। बारातियों से भरे आयशर ट्रक और कंटेनर के बीच हुई इस भीषण टक्कर में एक दोपहिया वाहन भी चपेट में आ गया। हादसे में बाइक सवार दो लोगों सहित अन्य 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि ट्रक में सवार 30 से 35 लोग घायल हुए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बारात लेकर जा रहे ट्रक में 40 से ज्यादा लोग सवार थे।

दुल्हन के घर के पास हुआ हादसा

दहानू तालुका के बापूगांव से यह बारात धानीवरी जा रही थी और दुल्हन के घर के पास ही यह हादसा हो गया। घायलों को तुरंत कासा उपजिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को आगे के इलाज के लिए धुंदलवाडी के वेदांत अस्पताल और गुजरात के अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया है।

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक धानीवरी पहुंचने के बाद खड़कीपाड़ा की ओर जा रहा था। इसी दौरान मुंबई की ओर से आ रहे एक कंटेनर वाहन ने ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा अलग होकर सीधे आयशर ट्रक पर गिर गया। इससे कई लोग कंटेनर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

कासा अस्पताल के बाहर इस समय भारी भीड़ जमा हो गई है और घायलों के इलाज के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

(रिपोर्ट- हनिफ पटेल)

यह भी पढ़ें-

यूपी में दर्दनाक हादसों में 14 लोगों की मौत, लखीमपुर में 10 तो बहराइच में 4 की गई जान, कई घायल

शादी के दिन LLB का पेपर देने गई दुल्हन का एक्सीडेंट, पंडित को लेकर अस्पताल पहुंचा दूल्हा, ICU में ही भर दी मांग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।