1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में नशीला ड्रिंक पिलाकर छात्रा के साथ गैंगरेप, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

मुंबई में नशीला ड्रिंक पिलाकर छात्रा के साथ गैंगरेप, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Amar Deep
 Published : Nov 19, 2023 11:36 am IST,  Updated : Nov 19, 2023 11:36 am IST

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में दो लोगों ने एक छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। वहीं पीड़िता ने पुलिस में मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई में नशीला ड्रिंक पिलाकर छात्रा के साथ गैंगरेप।- India TV Hindi
मुंबई में नशीला ड्रिंक पिलाकर छात्रा के साथ गैंगरेप। Image Source : PTI

मुंबई: शहर के चेंबूर इलाके में 19 वर्षीय कॉलेज की एक छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। चेंबूर स्थित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) क्वार्टर के एक फ्लैट में छात्रा से गैंगरेप किया गया है। फिलहाल चेंबूर पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयान के आधार पर दो लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 376(D), 328 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को 20 नवंबर तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

एक ही बिल्डिंग में रहते थे दोनों

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी और पीड़ित एक दूसरे को पहले से जानते हैं। दोनों एक ही बिल्डिंग में रहते हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर पीड़िता के साथ रेप किया। पीड़िता खाना बनाने के लिए कुछ सामग्री लेने आरोपी के घर गई थी। आरोपी के घर वाले किसी निजी काम के चलते घर से बाहर गए थे। घर पर कोई नहीं था, इसलिए आरोपी ने अपने दोस्त को घर पर बुला रखा था। वहीं दोनों आरोपी पार्टी कर रहे थे। पीड़िता के वहां पहुंचने पर आरोपी ने लड़की को ड्रिंक्स पीने को दिया। 

ड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म

ड्रिंक पीते ही लड़की बेहोश हो कर गिर गई। इसके बाद दोनों आरोपियों ने बारी-बारी से लड़की के साथ रेप किया। पीड़िता को जब होश आया तो उसे लगा कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है। इसके बाद पीड़िता अपने परिवार के साथ नजदीकी पुलिस स्टेशन गई। यहां पीड़िता और परिजनों ने मामला दर्ज कराया। बता दें कि पीड़ित लड़की अपनी मां और बहन के साथ पालघर जिले के भोइसर में रहती है। वह अक्सर BARC में काम करने वाले अपने पिता के पास रहने के लिए आती है। एक साल पहले ही उसके पिता को कॉम्प्लेक्स में फ्लैट मिला था। आरोपी का पिता भी BARC में काम करता है।

यह भी पढ़ें-

मुंबई के बांद्रा में सिलेंडर में हुआ भीषण ब्लास्ट, 5 लोग घायल

सास के साथ सब्जी लेने गई थी बहू, बस ड्राइवर ने किया किडनैप, शराब पिलाकर किया दुष्कर्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।