1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. शिंदे गुट के इस सांसद को राष्ट्रपति ने भेजा समन, लोकसभा में हाजिर होने का आदेश

शिंदे गुट के इस सांसद को राष्ट्रपति ने भेजा समन, लोकसभा में हाजिर होने का आदेश

 Reported By: Atul Singh, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Nov 30, 2023 10:05 am IST,  Updated : Nov 30, 2023 10:11 am IST

हेमंत पाटिल ने शिवसेना के टिकट पर महाराष्ट्र की हिंगोली से लोकसभा का चुनाव जीता था। जब शिवसेना में टूट हुई तो वह एकनाथ शिंदे कैंप में शामिल हो गए थे। हालांकि, मराठा आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

सांसद हेमंत पाटिल को समन। - India TV Hindi
सांसद हेमंत पाटिल को समन। Image Source : PTI

महाराष्ट्र की राजनीति में बीते कुछ समय से उठापटक का दौर खत्म ही नहीं हो सका है। जब राज्य में पार्टियों की अंतर्कलह समाप्त हुई तो मराठा आरक्षण का मुद्दा गरमा गया। कई जगहों पर तो मराठा आरक्षण की मांग कर रहे आंदोलनकारियों ने हिंसक प्रदर्शन भी किए। इस बीच बीते महीने मराठा आरक्षण के समर्थन में एकनाश शिंदे गुट के सांसद हेमंत पाटिल ने भी इस्तीफा दे दिया। हालांकि, अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से हेमंत पाटिल को समन जारी किया गया है। 

इस कारण दिया था इस्तीफा

हेमंत पाटिल ने शिवसेना के टिकट पर महाराष्ट्र की हिंगोली से लोकसभा का चुनाव जीता था। जब शिवसेना में टूट हुई तो वह एकनाथ शिंदे कैंप में शामिल हो गए। उन्होंने कहा था कि वह मराठा समुदाय के साथ एकजुटता दिखाने के लिए इस्तीफा दे दे रहे हैं। पाटिल ने कहा था कि पद आएंगे और जाएंगे, लेकिन समुदाय हमेशा रहेगा। उन्होंने कहा था कि मराठा समुदाय की आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति खराब है। इसलिए उन्हें आरक्षण मिलना चाहिए। 

राष्ट्रपति का समन

बीते महीने सांसद हेमंत पाटिल ने मराठा आरक्षण के मुद्दे पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को अपना इस्तीफा भेज दिया था। इस्तीफा देने के बाद से ही पाटिल संसद के सभी मीटिंग और कामकाज से दूर चल रहे थे। हालांकि, अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पाटिल को समन जारी किया है और 4 दिसंबर को लोकसभा में हाजिर होने का आदेश दिया है। 

ये भी पढ़ें- कुख्यात आतंकवादी रिंदा के पिता और भाई को नांदेड़ पुलिस ने पकड़ा, हफ्ता उगाही और MCOCA केस में गिरफ्तारी

ये भी पढ़ें- नागपुर में पिटाई से युवक की मौत, दलित उत्पीड़न का मामला दर्ज, तीन गिरफ्तार

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।