पुणे जिले के इंदापुर तहसील के भिगवण में 17 फरवरी को 21 वर्षीय युवती के अपहरण की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इस घटना से नाराज़ परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस थाने के सामने जोरदार प्रदर्शन किया और कुछ समय तक धरना प्रदर्शन भी किया। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने पुणे–सोलापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगजनी कर अपना विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
सुबह से पूरा शहर बंद
इसी घटना के विरोध में आज भिगवण बंद का आह्वान किया गया है। सुबह से ही पूरा शहर बंद है और बाजार, दुकानें व व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद नजर आ रहे हैं। पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
आंख में मिर्ची डालकर लड़की को किया अगवा
भिगवण पुलिस थाने में अपहरण का मामला दर्ज हुआ है। ज़हीर हारून शेख और अयान हारून शेख नाम के दो आरोपियो ने एक स्कूटी पर जा रही लड़की और उसकी मां और भाई के आंख में मिर्ची का पावडर डाला और लड़की को जबरन लेकर फरार हो गए। पूरे शहर में नाकाबन्दी कर दी गई है। टोल नाको पर भी सीसीटीवी की जांच की जा रही है। आरोपियो को पकड़ने की कोशिश जारी है।
एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पुणे में दो लोगों ने 21 साल की एक लड़की को किडनैप कर लिया, जब वह अपनी मां और भाई के साथ थी। पुणे रूरल पुलिस के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस, गणेश बिरादर ने कहा कि आरोपियों की पहचान ज़हीर हारून शेख और अयान हारून शेख के तौर पर हुई है। उन्होंने अपनी बाइक रोकी और पीड़िता की मां और भाई की आंखों में लाल मिर्च फेंककर उसे किडनैप कर लिया। घटना के बाद आरोपियों को ढूंढने और गिरफ्तार करने के लिए पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी गई है।
रिपोर्ट-
संपादक की पसंद