1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पुणे-बेंगलुरु नेशनल हाईवे पर गन्ना किसानों ने किया चक्का जाम, न्यूनतम समर्थन मूल्य 3500 रुपये करने की मांग

पुणे-बेंगलुरु नेशनल हाईवे पर गन्ना किसानों ने किया चक्का जाम, न्यूनतम समर्थन मूल्य 3500 रुपये करने की मांग

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Nov 23, 2023 02:36 pm IST,  Updated : Nov 23, 2023 02:36 pm IST

चक्का जाम आंदोलन के निर्णय से हड़बड़ाए जिला प्रशासन और पुलिस ने कल रात से ही स्वाभिमानी किसान संगठन के प्रमुख कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने की कार्रवाई शुरू कर दी। फिर भी तकरीबन 10 हजार से ज्यादा किसानों और कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे रोक दिया।

स्वाभिमानी किसान...- India TV Hindi
स्वाभिमानी किसान संगठन का आंदोलन जारी Image Source : INDIA TV

कोल्हापुर: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में गन्ने के दामों को लेकर विगत दो महीने से स्वाभिमानी किसान संगठन का भारी आंदोलन जारी है। पिछले साल के पेराई सत्र में चीनी मिलों को भेजे गए गन्ने की दामों की दूसरी किश्त के 400 रुपये और इस वर्ष भेजे जानेवाले गन्ने के 3500 रुपये प्रति टन न्यूनतम मूल्य किसानों को मिले, यह मांग राज्य सरकार और चीनी मिल मालिकों के सामने रखी गई थी। लेकिन दोनों ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया इसलिए आखिरकार आज गुरुवार को स्वाभिमानी किसान संगठन ने पुणे बेंगलुरु हाइवे पर चक्का जाम कर आंदोलन करने करी ठानी। आंदोलन शामिल किसानों की संख्या को देखकर कोल्हापुर पुलिस ने भारी बंदोबस्त तैनात किया है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी हुई थी इसलिए पुलिस ने बाईपास से वाहनों को आगे की ओर भेजने का प्रयास शुरू किया।

'मांगें नहीं मानी जाती तब तक सड़कें नहीं छोड़ेंगे'

आंदोलन स्थल पर स्वाभिमानी किसान संगठन के नेता राजू शेट्टी ने शिरोली पंचगंगा नदी के ब्रिज पर अनिश्चितकाल तक ठान मारने का निर्णय लिया। जब तक मांगें नहीं मानी जाती तब तक सड़कें नहीं छोड़ेंगे ऐसा ऐलान किसान नेता राजू शेट्टी ने किया है।

बता दें कि, गन्ना किसानों को विगत पेराई सत्र के गन्ने के दामों की दूसरी किश्त के 400 रुपये और इस पेराई सत्र के गन्ने के दामों को प्रति टन 3500 रुपये का न्यूनतम मूल्य मिले ऐसी मांग स्वाभिमानी किसान संगठन ने सरकार के सामने रखी है। बुधवार को मुंबई में महाराष्ट्र के सहकार मंत्री के साथ इस विषय को लेकर हुई बैठक में योग्य निर्णय न होने से आक्रमक पूर्व सांसद राजू शेट्टी ने आज गुरुवार को नैशनल हाइवे पर चक्का जाम आंदोलन करने का निर्णय लिया। किसानों के जत्थे सुबह से ही नेशनल हाईवे पर जमा होने शुरू हुए।

भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात

चक्का जाम आंदोलन के निर्णय से हड़बड़ाए जिला प्रशासन और पुलिस ने कल रात से ही स्वाभिमानी किसान संगठन के प्रमुख कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने की कार्रवाई शुरू कर दी। फिर भी तकरीबन 10 हजार से ज्यादा किसानों और कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे पर अपनी मौजूदगी लगाकर हाइवे रोक दिया। अनुचित घटना न हो इसकी खबरदारी लेते हुए जिला पुलिस ने भारी बंदोबस्त तैनात किया है। किसान नेता पूर्व सांसद राजू शेट्टी आज सुबह महालक्ष्मी मंदिर में जाकर देवी के दर्शन के बाद किसानों के प्रश्नों के हल होने की मन्नत मांगकर आंदोलन स्थल पर पहुंचे।

ज्ञात हो कि पश्चिम महाराष्ट्र में स्वाभिमानी किसान संगठन का आंदोलन जारी है और इस पेराई सत्र में शुरू हुई चीनी मिल किसान कार्यकर्ताओं ने बंद कर दी हैं। गन्ने का यातायात करने वाले वाहनों के टायर जलाकर आक्रमक आंदोलन किया गया है फिर भी सरकार और चीनी मिल मालिकों की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया इसलिए आज पुणे बेंगलुरु नेशनल हाइवे पर चक्का जाम किया।

(रिपोर्ट- समीर मुजावर)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।