1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पुणे में रेप की घटना पर विपक्ष ने सरकार पर खड़े किए सवाल, विजय वडेट्टीवार ने बोला हमला

पुणे में रेप की घटना पर विपक्ष ने सरकार पर खड़े किए सवाल, विजय वडेट्टीवार ने बोला हमला

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Niraj Kumar
 Published : Feb 27, 2025 02:50 pm IST,  Updated : Feb 27, 2025 03:20 pm IST

उन्होंने कहा कि इस तरह घटनाओं से ऐसा लगता है कि पुलिस का डर आरोपियों से खत्म हो गया है। बलात्कार की घटना में अब तक आरोपी क्यों नहीं पकड़ा गया?

Congress- India TV Hindi
विजय वडेट्टीवार, कांग्रेस Image Source : INDIA TV

मुंबई: पुणे में राज्य परिवहन निगम की बस में रेप की घटना पर विपक्ष ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि बलात्कार की घटना में अब तक आरोपी क्यों नहीं पकड़ा गया? उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कानून की धज्जियां उड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह घटनाओं से ऐसा लगता है कि  पुलिस का डर आरोपियों से खत्म हो गया है।

महाराष्ट्र के लिए शर्मनाक घटना

उन्होंने कहा, 'पुणे बस डिपो में जो घटना घटी है, वह महाराष्ट्र के लिए शर्मनाक है। क्या कर रही है पुलिस, 15 / 20 सिक्योरिटी गार्ड रहते हैं, इस तरह महिलाओं के साथ बलात्कार होता है ,बच्चों के साथ बलात्कार होता है, इसके लिए जिम्मेदारी सरकार की बनती है और उस विभाग की जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने कहा कि पुलिस का डर आरोपियों से खत्म हो चुका है। सख्त कानून जल्द से जल्द लागू होना चाहिए। ऐसा कानून क्यों नहीं बनाया जा रहा? 

आरोपी कहीं सत्ताधारियों का करीबी तो नहीं?

महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस पक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि घटनाएं आजकल घट रही है उसमें सत्ता पक्ष के लोग उसमें शामिल दिख रहे हैं। यह डर लग रहा है कि कहीं वह सत्ताधारियों के नजदीक का तो नहीं है। आरोपी अभी तक मिला नहीं है। सत्ताधारियों का नजदीक आदमी तो नहीं है इसलिए उसे पकड़ नहीं जा रहा? बीड में वही हुआ है, कानून व्यवस्था की धजियां महाराष्ट्र में उड़ रही है।

जनता का विश्वास पुलिस में कम हो रहा 

विजय वडेट्टीवार ने गृह मंत्री से सवाल करते हुए कहा कि इस तरीके से अत्याचार बढ़ता जा रहा है, तो होम डिपार्टमेंट क्या कर रहा है? होम डिपार्टमेंट जिम्मेदारी नहीं है?  कानून का डर होना चाहिए।  देवेंद्र फडणवीस से हम अपेक्षा रखते हैं, कि इस पर एक्शन लेंगे। महाराष्ट्र की जनता का विश्वास पुलिस डिपार्टमेंट में कम हो रहा है, इसलिए ध्यान देने की जरूरत है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।