1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 3.5 BHK फ्लैट में पाल रखा है 300 बल्लियां, सोसाइटी के लोगों ने मचाया बवाल तो हुई कार्रवाई

3.5 BHK फ्लैट में पाल रखा है 300 बल्लियां, सोसाइटी के लोगों ने मचाया बवाल तो हुई कार्रवाई

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Feb 17, 2025 11:53 pm IST,  Updated : Feb 17, 2025 11:57 pm IST

पुणे की एक आवासीय सोसाइटी के फ्लैट में 300 से अधिक बिल्लियों को पाले जाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पशुपालन विभाग और पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

महाराष्ट्र: पुणे के हडपसर इलाके में एक आवासीय सोसाइटी के फ्लैट में 300 से अधिक बिल्लियों को पाले जाने के मामले में पशुपालन विभाग और पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। यह मामला मार्वल बाउंटी हाउसिंग सोसाइटी से जुड़ा है। इस सोसाइटी के निवासियों ने शिकायत की थी कि एक फ्लैट मालिक ने अपने 3.5 बीएचके फ्लैट में इतनी बड़ी संख्या में बिल्लियां पाल रखी हैं, जिससे कई समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।

निवासियों ने की शिकायत

निवासियों का कहना था कि इन बिल्लियों के कारण लगातार दुर्गंध फैल रही है और अत्यधिक शोर भी हो रहा है, जिससे आस-पास के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों के आधार पर पशुपालन विभाग ने एक टीम का गठन किया, जिसमें जिला पशु चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में विभागीय अधिकारी और पुलिस टीम शामिल थे।

फ्लैट में थीं 300 से ज्यादा बिल्लियां

टीम ने मौके पर जाकर फ्लैट का निरीक्षण किया और पाया कि फ्लैट में 300 से अधिक बिल्लियां मौजूद थीं। अधिकारियों ने बताया कि फ्लैट में गंदी बदबू और अत्यधिक शोर था, जो वहां रहने वाले अन्य निवासियों के लिए एक गंभीर समस्या बन चुका था।

फ्लैट मालिक को नोटिस

इसके बाद फ्लैट मालिक को बिल्लियों को उचित स्थान पर पहुंचाने के लिए नोटिस जारी किया गया है। पशुपालन विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए फ्लैट मालिक को जल्द से जल्द बिल्लियों को अन्य स्थानों पर शिफ्ट करने के लिए निर्देश दिए हैं। विभाग का कहना है कि यह कदम वहां रहने वाले लोगों की सफाई और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए भी जरूरी है।

ये भी पढ़ें-

भारत पहुंचे कतर के अमीर, एयरपोर्ट पर PM मोदी ने गर्मजोशी से किया स्वागत- VIDEO

"गर्व है कि हिंदुओं के हक में....", बंगाल विधानसभा से 30 दिनों के लिए सस्पेंड हुए सुवेंदु अधिकारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।