1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Raj Thackeray On Loudspeaker: मुंबई में राज ठाकरे के आवास के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा, MNS प्रमुख ने तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाने का किया है ऐलान
  Live Now

Raj Thackeray On Loudspeaker: मुंबई में राज ठाकरे के आवास के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा, MNS प्रमुख ने तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाने का किया है ऐलान

 Reported By: Atul Singh @atuljmd123
 Published : May 04, 2022 07:25 am IST,  Updated : Nov 11, 2022 06:39 am IST

लाउडस्पीकर विवाद के बीच मुंबई में MNS प्रमुख राज ठाकरे के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है।

मुंबई में राज ठाकरे के आवास के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा- India TV Hindi
मुंबई में राज ठाकरे के आवास के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा Image Source : ANI

Raj Thackeray On Loudspeaker: आज, यानी बुधवार 4 मई को MNS प्रमुख राज ठाकरे के मस्जिदों के बाहर हनुमान चालीसा के पाठ के आवाहन के बाद मुंबई में MNS प्रमुख राज ठाकरे के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है। साथ ही मुम्बई के दादर स्थित शिवतीर्थ के बाहर भी पुलिस सुरक्षा लगातार बढ़ाई जा रही है। सुरक्षा के लिए औरंगाबाद और धुलिया से SRPF की टुकड़ी तैनात की गई है। मंगलवार को राज ठाकरे समेत 4 लोगों के खिलाफ 1 मई को औरंगाबाद में किये गए भड़काऊ भाषण मामले में FIR दर्ज की गई। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि औरंगाबाद पुलिस राज ठाकरे को हिरासत में लेगी, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है।

बता दें, महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा का मुद्दा गरमाया हुआ है। इस बीच एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) का बयान सामने आया है। उन्होंने सभी हिंदू भाई-बहनों के लिए लिखे पत्र के माध्यम से ये संदेश दिया है कि जिस मस्जिद के बाहर लाउडस्पीकर तेजी के साथ बज रहे हैं, उसके ठीक सामने 4 मई को हनुमान चालीसा के लिए लाउडस्पीकर लगाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

राज (Raj Thackeray) ने कहा, 'इसके अलावा 100 नंबर पर कॉल करें और पुलिस को बताएं कि इससे हमें तकलीफ हो रही है। इसके अलावा इस बात की शिकायत भी करें और इलाके के लोगों के बीच में जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाएं। उस हस्ताक्षर अभियान के जरिए जितना कलेक्शन होता है, उतने डॉक्यूमेंट पुलिस स्टेशन में शिकायत के तौर पर जमा करें।' साथ ही उन्होंने कहा, 'जिन मस्जिदों ने लाउडस्पीकर उतार दिया है, उनको किसी भी तरीके से कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए, इस बात का ध्यान रखें।'

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।