1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. रामलला प्राण प्रतिष्ठा : देशभर में उत्सव का माहौल, अब इस राज्य ने भी किया छुट्टी का ऐलान, आदेश जारी

रामलला प्राण प्रतिष्ठा : देशभर में उत्सव का माहौल, अब इस राज्य ने भी किया छुट्टी का ऐलान, आदेश जारी

 Reported By: Sameer Bhaudas Bhise, Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jan 19, 2024 05:54 pm IST,  Updated : Jan 19, 2024 06:23 pm IST

महाराष्ट्र सरकार ने भी 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया है। इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।

Ram mandir, Ayodhya- India TV Hindi
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में उत्साह, अयोध्या की तस्वीर Image Source : PTI

मुंबई: अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में उत्सव का माहौल है। इस उत्सव के माहौल के बीच कई राज्यों ने सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया है। इस कड़ी में अब महाराष्ट्र का भी नाम जुड़ गया है। महाराष्ट्र सरकार की ओर से भी 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। इस संबंध में शासकीय आदेश जारी कर दिया गया है।

इससे पहले उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों ने भी 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया है। इन राज्यों में राज्य सरकार से जुड़े सभी कार्यालय और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। वहीं केंद्र सरकार की ओर से भी प्राण प्रतिष्ठा के दिन छुट्टी का ऐलान किया गया है।

गुजरात में आधे दिन की छुट्टी

22 जनवरी को गुजरात के सभी सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 22 जनवरी को दोपहर ढाई बजे तक कार्यालय बंद रखने की अधिसूचना बृहस्पतिवार देर रात जारी करदी है। अधिसूचना में कहा गया है, ''पूरा देश 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में भगवान राम के बाल स्वरूप के विग्रह के प्रतिष्ठा समारोह का जश्न मनाएगा। राज्य सरकार के सभी कार्यालय और संस्थान 22 जनवरी को दोपहर ढाई बजे तक बंद रहेंगे ताकि राज्य के लोग उत्सव में भाग ले सकें।''

राजस्थान, असम, ओडिशा में भी आधे दिन का अवकाश 

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते 22 जनवरी को राजस्थान में आधे दिन की छुट्‌टी का ऐलान किया है। विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने छुट्टी की ऐलान किया था। बैठक के बाद मंत्री सुरेश रावत ने संवाददाताओं को बताया कि मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा है कि राज्य में 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी रहेगी। वहीं, असम और ओडिशा की सरकारों ने भी 22 जनवरी को आधे-आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।