1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. ग्राहक सेवा केंद्र में लूटपाट के लिए घुसे थे लुटेरे, दादी को उतारा मौत के घाट, पोता घायल

ग्राहक सेवा केंद्र में लूटपाट के लिए घुसे थे लुटेरे, दादी को उतारा मौत के घाट, पोता घायल

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Nov 06, 2024 02:48 pm IST,  Updated : Nov 06, 2024 02:55 pm IST

छत्तीसगढ़ के जशपुर के ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे लुटेरों ने एक बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि महिला का पोता घायल हो गया।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दो लुटेरे ग्राहक सेवा केंद्र में लूट के मकसद से घुसे थे। इस दौरान लुटेरों ने एक बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में महिला का पोता और ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक भी घायल हो गया। 

जशपुर के पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के बटईकेला गांव में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक संजू गुप्ता (25 वर्ष) की दुकान में दो लुटेरों ने मंगलवार दोपहर लूटपाट की कोशिश की। शशि मोहन सिंह के मुताबिक, लुटेरों ने संजू की दादी उर्मिला गुप्ता (65 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि घटना में संजू को भी चोट पहुंची है।

कट्टा छीनने की कोशिश में लगी गोली  

सिंह के अनुसार, दोपहर लगभग 12:00 बजे बाइक सवार दो नकाबपोश हमलावर गांव पहुंचे और ग्राहक सेवा केंद्र में घुसकर लूटपाट की कोशिश करने लगे। उन्होंने बताया, "जब केंद्र के संचालक संजू ने विरोध किया, तो लूटेरे देशी कट्टा दिखाकर उसे धमकाने लगे। इस दौरान संजू की दादी उर्मिला वहां पहुंची और लूटेरों से कट्टा छीनने की कोशिश करने लगी। तभी एक लूटेरे ने उर्मिला को गोली मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।"

पोते पर कट्टे की बट से हुआ हमला

सिंह के मुताबिक, लुटेरों ने संजू पर कट्टे की बट से हमला किया है, जिससे वह घायल हो गया है। उन्होंने बताया कि जब लुटेरे वहां से भाग रहे थे, तब आस-पास के लोगों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन लुटेरों ने उन पर भी हमले का प्रयास किया और बाइक छोड़कर जंगल की ओर भाग गए। सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और घायल युवक को अस्पताल भेजा गया। घायल संजू का इलाज किया गया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की खोज शुरू कर दी गई है। (भाषा)

ये भी पढ़ें- 

"तुझे भी तेरे बॉस के पास...", जीशान सिद्दीकी के बाद उनके करीबियों से भी की गई पैसे की डिमांड, बताया बिश्नोई गैंग का सदस्य

तेलंगाना में आज शुरू हुआ जातिगत जनगणना, सर्वेक्षण को 1 महीने में पूरा करने का लक्ष्य

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।