1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. "दिल्ली में जाकर मुजरा करते है शिंदे और अजित", संजय राउत ने छोड़ा बड़ा जुबानी तीर

"दिल्ली में जाकर मुजरा करते है शिंदे और अजित", संजय राउत ने छोड़ा बड़ा जुबानी तीर

 Reported By: Atul Singh, Edited By: Swayam Prakash
 Published : Jul 13, 2023 12:21 pm IST,  Updated : Jul 13, 2023 01:57 pm IST

शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राऊत ने महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार को लेकर सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम अजित पवार पर बड़ा वार किया है। राउत ने कहा कि शिंदे और अजित को अब दिल्ली जाकर मुजरा करना पड़ता है।

sanjay raut- India TV Hindi
शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राऊत Image Source : FILE PHOTO

शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राऊत ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार पर बड़ा जुबानी तीर छोड़ा है। संजय राउत ने कहा कि कैबिनेट एक्सपेंशन होना मुझे मुश्किल लग रहा है। राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल दिल्ली में कल से बैठे हैं लेकिन कैबिनेट का विस्तार नहीं हो रहा है। राउत ने कहा कि अब शिंदे हों या अजित, अब वे दिल्ली में जाकर मुजरा करते हैं।

"अब दिल्ली में मुजरा करना पड़ता है"

संजय राउत ने आगे कहा कि एनसीपी के जिन 9 मंत्रियों ने शपथ ली है, उन्हें अपने मनपसंद विभाग नहीं मिल रहे हैं। अब उनका हाईकमांड दिल्ली में है, पहले हाईकमांड महाराष्ट्र में था। अब बार-बार उनको दिल्ली में जाकर मुजरा करना पड़ता है। चाहे शिंदे हो, चाहे आजित दादा हों, सबको दिल्ली में जाकर मुजरा करना पड़ता है। लेकिन यह उनकी मजबूरी है। 

"पार्टी और उनके गुट में बहुत बड़ा असंतोष"
संजय राउत ने कहा कि अब महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार करना यानी नए सिरे से सिर दर्द को बुलाने जैसा है। क्योंकि जब एक्सपेंशन होगा तो दोनों गुटों में बहुत बड़ा असंतोष होगा। राउत ने कहा कि इस सरकार में अब तक विभाग का बंटवारा नहीं हुआ, उसका मतलब आप समझ लीजिए कि पार्टी में और उनके ग्रुप में कितना असंतोष है और यह हमेशा रहेगा।

ये भी पढ़ें-

क्या ये है राजधानी दिल्ली की असलियत? बाढ़ ने किया बुरा हाल

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला मामले में कांग्रेस के पूर्व सांसद समेत 5 लोग दोषी करार, 18 जुलाई को सजा का ऐलान
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।