1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नासिक में दर्ज FIR पर बोले संजय राउत, महाराष्ट्र सरकार से पूछे ये सवाल

नासिक में दर्ज FIR पर बोले संजय राउत, महाराष्ट्र सरकार से पूछे ये सवाल

 Reported By: Atul Singh, Edited By: Pankaj Yadav
 Published : May 15, 2023 11:53 am IST,  Updated : May 15, 2023 11:53 am IST

संजय राउत बोले, मेरे खिलाफ नासिक ने धारा 505(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है जो कि पूरी तरह से असंवैधानिक है।

संजय राउत- India TV Hindi
संजय राउत

संजय राउत पर नासिक में एक FIR दर्ज कराई गई थी। जिसे लेकर संजय राउत का रिएक्शन सामने आया है। संजय राउत ने कहा कि नासिक में मेरे ऊपर जो मामला दर्ज है वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पूरी तरह से असंवैधानिक है। जो भी अधिकारी शिंदे सरकार के आदेश का पालन करेगा वह भी असैंवधानिक है। बता दें कि दो दिन पहले संजय राउत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि ''यह सरकार अवैध है, उनके आदेशों का पालन न करें।'' संजय राउत के इस बयान को लेकर नासिक के मुंबई नाका पुलिस स्टेशन में धारा 505 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले को लेकर राउत ने ट्वीट कर शिंदे-फडणवीस सरकार की आलोचना की है।

"राज्य के कानून व्यवस्था को संभालना गृहमंत्री के बस की बात नहीं"

अहमदनगर हिंसा के सवाल पर संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था बिल्कुल बिगड़ चुकी है। गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस जिम्मेदारी को संभाल नहीं पा रहे हैं। अहमदनगर-अकोला की हिंसा पर तो गृहमंत्री जी से सवाल पूछना चाहिए। इसके बाद राउत ने तंज कसते हुए कहा कि अगर फडणवीस को राजनीति करने से फुर्सत मिले तब तो वह राज्य के कानून व्यवस्था पर ध्यान देंगे।

कर्नाटक में हार के बाद से भाजपा डरी हुई है- संजय राउत

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली हार के बाद संजय राउत ने कहा कि कर्नाटक के चुनाव परिणाम से भाजपा डरी हुई है इसलिए वह अब कहीं भी चुनाव नहीं कराना चाहेंगे। अगर होगा तो उसे वह टालेंगे लेकिन अगर उनमें हिम्मत है तो महाराष्ट्र में बैलेट पेपर से चुनाव करवा कर दिखाएं। अगर विधानसभा चुनाव नहीं करवा सकते तो निकाय चुनाव ही करा कर दिखा दें। ये लोग नहीं करवाएंगे क्योंकि भाजपा अभी डरी हुई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।