1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. बीजेपी के पूर्व MLC के बंद बंगले से मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, मचा हड़कंप

बीजेपी के पूर्व MLC के बंद बंगले से मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, मचा हड़कंप

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Dec 31, 2022 01:29 pm IST,  Updated : Dec 31, 2022 01:34 pm IST

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बंगले के पिछले हिस्से में एक महिला का आंशिक रूप से दबा हुआ क्षत-विक्षत शव मिला है। परिवार के सदस्य जब शुक्रवार को सफाई करने के लिए वहां पहुंचे तो उन्हें यह शव दिखाई दिया।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

महाराष्ट्र के सतारा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले के एक गांव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व विधान पार्षद (MLC) के बंद बंगले के पीछे महिला का आंशिक रूप से दबा हुआ क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। इससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस ने कहा कि पूर्व एमएलसी कांता नलवाडे के परिवार के सदस्यों को बंगले के परिसर की सफाई के दौरान शव मिला। परिवार के सदस्य कभी-कभार ही इस बंगले में रहने के लिए आते हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "बंगले के पिछले हिस्से में एक महिला का आंशिक रूप से दबा हुआ क्षत-विक्षत शव मिला है। परिवार के सदस्य जब शुक्रवार को सफाई करने के लिए वहां पहुंचे तो उन्हें यह शव दिखाई दिया।"

शव की पहचान की जा रही

उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्यों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी। शव की पहचान की जा रही है। सतारा जिले के पुलिस अधीक्षक समीर शेख ने कहा, "हमने बंगला परिसर से एक महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया है। हम इस मामले की सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "जल्द की शव की पहचान कर ली जाएगी। मामले की जांच जारी है।"

मौके पर देर रात तक पुलिस डटी रही। बंगले के परिसर की सफाई के दौरान यह घटना सामने आई। अभी कोई जानकारी नहीं है कि शव किसका है। महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस आस-पास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।