1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में 4 साल की मासूम के साथ हैवानियत, स्कूल के चौकीदार ने किया दुष्कर्म, चिल्लाने पर पीटा

मुंबई में 4 साल की मासूम के साथ हैवानियत, स्कूल के चौकीदार ने किया दुष्कर्म, चिल्लाने पर पीटा

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Feb 06, 2024 07:50 am IST,  Updated : Feb 06, 2024 07:50 am IST

मुंबई में एक प्राइवेट स्कूल के चौकीदार ने एक चार साल की बच्ची के साथ क्रूरतापूर्वक दुष्‍कर्म किया। घटना 2 फरवरी की है, लेकिन डरे हुए माता-पिता पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से हिचक रहे थे।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

मुंबई के कांदिवली पूर्व में एक मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की गई। एक प्राइवेट स्कूल के चौकीदार ने कथित तौर पर चार साल की बच्ची के साथ क्रूरतापूर्वक दुष्‍कर्म किया। इतना ही नहीं, जब बच्ची चिल्लाने लगी तो उसे पीटा। अधिकारियों ने सोमवार को इस घटना की जानकारी दी। घटना 2 फरवरी को हुई, लेकिन उसके डरे हुए माता-पिता पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से हिचक रहे थे। 

बच्ची अस्पताल में भर्ती

आखिरकार बच्ची की मां ने सोमवार को समता नगर पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाया और शिकायत दर्ज कराई, जो पॉक्‍सो अधिनियम और कानूनों की अन्य धाराओं के तहत दर्ज की गई। इससे पहले घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने एहतियाती कार्रवाई करते हुए शनिवार देर रात आरोपी चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि लड़की अस्पताल में भर्ती है। 

चॉकलेट देने के बहाने वॉशरूम में ले गया

शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी चौकीदार ने चॉकलेट देने के बहाने बच्ची को बहला-फुसलाकर वॉशरूम में ले गया और फिर मौके से भागने से पहले वहां इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। परिवार की ओर से सोमवार शाम को शिकायत दर्ज कराने के बाद मामले में स्कूल टीचर और प्रिंसिपल को भी आरोपी के रूप में जोड़ा गया। मंगलवार को उनकी गिरफ्तारी होने की संभावना है। जैसे ही नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी की खबर फैली, गुस्साए माता-पिता और स्थानीय लोगों ने सोमवार को स्कूल भवन के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। (IANS इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।