1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. कोरोना के बढ़ते मामलों पर बोले उद्धव ठाकरे- दूसरी लहर हो सकती है 'सुनामी'

कोरोना के बढ़ते मामलों पर बोले उद्धव ठाकरे- दूसरी लहर हो सकती है 'सुनामी'

 Written By: IANS
 Published : Nov 23, 2020 09:06 am IST,  Updated : Nov 23, 2020 09:06 am IST

रविवार शाम राज्य को संबोधित करते हुए ठाकरे ने फिर से दोहराया कि कोरोनावायरस से बचने का सबसे अच्छा उपाय मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है।

second corona wave could be sunami says uddhav thackeray । कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर बोले उद्धव- India TV Hindi
कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर बोले उद्धव ठाकरे- दूसरी लहर हो सकती है 'सुनामी'  Image Source : PTI

मुंबई. देश के कुछ हिस्सों में कोरोनावायरस मामलों में फिर से इजाफा हुआ है, ऐसे में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को यह कहते हुए लॉकडाउन 2.0 पर संकेत दिया कि कोरोनावायरस की दूसरी लहर 'सुनामी' हो सकती है। ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार दोनों ने लोगों से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया।

रविवार शाम राज्य को संबोधित करते हुए ठाकरे ने फिर से दोहराया कि कोरोनावायरस से बचने का सबसे अच्छा उपाय मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, "हमारे पास अभी तक वैक्सीन नहीं है, न ही इसका कोई इलाज है। इसलिए हमें तब तक सावधानी बरतनी होगी जब तक इस इलाज नहीं मिल जाता। ऐसी कोई भी गलती न करें जिससे आप कोरोना पॉजिटिव हो जाएं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।