1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. शिरडी जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी, एयरपोर्ट पर रात में भी हो सकेगी लैंडिंग, DGCA ने दी मंजूरी

शिरडी जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी, एयरपोर्ट पर रात में भी हो सकेगी लैंडिंग, DGCA ने दी मंजूरी

 Reported By: Rajiv Singh,,  Sachin Chaudhary, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Feb 16, 2023 04:24 pm IST,  Updated : Feb 16, 2023 04:26 pm IST

साईं बाबा के करोड़ों भक्त जिस शिरडी में दर्शन के लिए जाते हैं, वहां के लिए एक नई सौगात मिली है। यानी शिरडी एयरपोर्ट पर अब रात में भी लैंडिंग की जा सकेगी। DGCA ने इसकी मंजूरी दे दी है।

Shirdi- India TV Hindi
शिरडी Image Source : FILE

शिरडी: देश में साईं बाबा के करोड़ों भक्त हैं। ऐसे में जो लोग शिरडी जाते रहते हैं या जाने का प्लान बना रहे हैं, उनके लिए खुशखबरी है। दरअसल शिरडी को 2 महीने में तीसरी सौगात मिली है। शिरडी एयरपोर्ट पर अब रात में भी लैंडिंग हो सकेगी। भक्तों की भारी भीड़ और लोगों की आस्था के चलते उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने PM मोदी और एविएशन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से ये मांग की थी, जिसे अब DGCA ने मंजूरी दे दी है। 

बता दें कि शिरडी एयरपोर्ट की शुरुआत भी फडणवीस की पिछली सरकार में ही 2017 में हुई थी। DGCA की मंजूरी मिलने के बाद उप मुख्यमंत्री फडणवीस ने पीएम मोदी और सिंधिया का आभार व्यक्त किया है। शिरडी को दो महीने में तीसरी सौगात है। पहले समृद्धि महामार्ग शुरू किया गया और फिर वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हुई। इसके बाद अब रात में लैंडिंग की परमिशन दी गई है

शिरडी को मिली इस नई सौगात से यात्रियों की शिरडी यात्रा आसान हो जाएगी। साथ ही इस क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। इससे भक्तों की संख्या में भी बड़ी वृद्धि होने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। बाकी प्रक्रिया को पूरा करते हुए अधिकारियों को भरोसा है कि समर फ्लाइट शेड्यूल लागू हो जाएगा, जो मार्च/अप्रैल से रात्रि उड़ानें शुरू हो जाएंगी। वर्तमान में शिरडी के लिए 13 एयरलाइनें चल रही हैं।

ये भी पढ़ें- 

'मुझे यहीं मार दो, लेकिन मैं सिगरेट पियूंगी', टॉपलेस एयर पैसेंजर ने खूब मचाया हंगामा, फ्लाइट अटेंडेंट को भी काटा 

'ओवैसी के मुंह से निकलता है जहर, जिन्ना चले गए लेकिन कई वारिस बचे हैं', जानें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने और क्या कहा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।