1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: पर्दे के पीछे इस नेता ने किया खेल, बूथ स्तर पर तैयार किया ऐसा फॉर्मूला, BJP को मिली अप्रत्याशित जीत

महाराष्ट्र: पर्दे के पीछे इस नेता ने किया खेल, बूथ स्तर पर तैयार किया ऐसा फॉर्मूला, BJP को मिली अप्रत्याशित जीत

 Published : Nov 25, 2024 09:27 pm IST,  Updated : Nov 25, 2024 09:29 pm IST

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 132 सीटें जीती हैं। बीजेपी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बीजेपी में एक ऐसा चेहरा है, जिन्होंने चुनाव की तारीख के ऐलान से कई महीनों पहले ही मुंबई में डेरा डाल लिया था। बीजेपी को जीत दिलाने के लिए अपनी खास रणनीति में लग गए थे।

बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश- India TV Hindi
बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश Image Source : FILE PHOTO

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन ने एक तरफा जीत हासिल की है। महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी बनकर उभरी है। बीजेपी ने 132 सीटें जीती हैं। उसकी सहयोगी पार्टी शिवसेना और एनसीपी ने क्रमश: 57 और 41 सीटों पर जीत दर्ज की है। महाराष्ट्र में बीजेपी की जीत के चर्चे हर जगह हो रहे हैं। बीजेपी की जीत के पीछे एक मजबूत संगठन का होना बताया जा रहा है। इसमें एक नाम शिव प्रकाश का भी है। जो कि बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री हैं। उन्हें इस चुनाव में खास जिम्मेदारी दी गई थी। 

कई महीनों पहले मुंबई में डाला डेरा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से कई महीनों पहले शिव प्रकाश ने मुंबई में अपना डेरा डाल लिया था। वह यहां वोटर को एकजुट करने के लिए रणनीति बनाने लगे थे। कार्यकर्ताओं और स्थानीय स्तर के छोटे नेताओं के साथ वह बैठक करते थे।

बूथ स्तर पर बनाई ये खास रणनीति

बीजेपी महासचिव शिव प्रकाश ने महाराष्ट्र चुनाव में बूथ स्तर पर काम किया। उन्होंने महाराष्ट्र के प्रत्येक बूथ को चार कैटेगरी में बांटा हुआ था। ये कैटेगरी A,B,C और D थी। B और C बूथ कैटेगरी पर कार्यकर्ताओं को खास एक्टिव किया गया था। इन कैटेगरी के बूथ पर बीजेपी कार्यकर्ता रोजाना लोगों से मिलते थे। स्थानीय प्रभावशाली लोगों से मीटिंग करते थे। पार्टी से नाराज लोगों को मनाया जाता था। इसी का असर हुआ कि इस बार के चुनाव में बीजेपी ने ज्यादातर बूथों पर अपनी पकड़ मजबूत बनाई और जमीनी स्तर पर जीत दर्ज की है।

उत्तराखंड और मध्य प्रदेश चुनाव में भी दिखाया कमाल

बता दें कि शिव प्रकाश उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के रहने वाले हैं। वह संघ से जुड़े हुए हैं। शिव प्रकाश ने महाराष्ट्र के अलावा 2017 में उत्तराखंड और 2023 के मध्य प्रदेश चुनाव में भी बूथ स्तर पर काम किया था। इसी का असर था कि बीजेपी ने दोनों जगहों पर भारी अंतर से जीत दर्ज की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।