1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. BMC चुनाव में किसके साथ होगा गठबंधन? शिवसेना सांसद संजय राउत ने दिया ये जवाब

BMC चुनाव में किसके साथ होगा गठबंधन? शिवसेना सांसद संजय राउत ने दिया ये जवाब

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 25, 2020 06:11 pm IST,  Updated : Oct 25, 2020 06:11 pm IST

शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी गठबंधन के सहयोगी 2022 में बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) का चुनाव एक साथ लड़ेंगे।

Sanjay Raut, Sanjay Raut BMC polls, BMC polls, Shiv Sena BMC polls, NCP BMC polls, Congress BMC- India TV Hindi
शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि महा विकास आघाड़ी गठबंधन के सहयोगी 2022 में BMC का चुनाव एक साथ लड़ेंगे। Image Source : FACEBOOK/SANJAY RAUT

मुंबई: शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी गठबंधन के सहयोगी 2022 में बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) का चुनाव एक साथ लड़ेंगे। महा विकास आघाड़ी गठबंधन में शिवसेना के अलावा शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस शामिल हैं। शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि महाराष्ट्र का सत्तारूढ़ गठबंधन टिकने वाला है और यह अपना कार्यकाल पूरा करेगा। बता दें कि कई मौकों पर ऐसी खबरें सामने आती रही हैं कि महा विकास आघाड़ी के घटक दलों में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

‘मुंबई में शिवसेना के अलावा और कौन जीत सकता है?’

शिवसेना सांसद ने विश्वास व्यक्त किया कि मुंबई का नगर निगम चुनाव महा विकास आघाड़ी गठबंधन ही जीतेगा। शिवसेना शासित बृहन्मुंबई नगर निगम देश का सबसे धनी नागरिक निकाय है, जिसका सालाना बजट 33,400 करोड़ रुपये से अधिक है। राउत ने कहा, ‘शिवसेना की अगुवाई वाला गठबंधन महाराष्ट्र की राजधानी में नगर निगम चुनाव लड़ेगा और इसे जीतेगा। मुंबई में शिवसेना के अलावा और कौन जीत सकता है? एमवीए यहां स्थायी है।’ गौरतलब है कि बीएमसी सहित महाराष्ट्र के 10 नगर निगमों और 27 जिला परिषदों तथा ग्राम पंचायतों के चुनाव 2022 में होने हैं।

पढ़ें: नाले की सफाई के दौरान मिला इंसान से भी बड़ा 'चूहा', लोगों में दहशत
पढ़ें: एक छोटी-सी गलती से मालामाल हुआ शख्स, लॉटरी में जीत लिए 14.7 करोड़ रुपये

सरकार के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा शिवसेना का भविष्य
बृहन्मुंबई नगर निगम पर बीते कई सालों से शिवसेना का ही कब्जा रहा है। इससे पहले शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन इस नगर निगम को चलाता रहा है, लेकिन हाल ही में सारे समीकरण बदल चुके हैं। राजनीति के जानकारों का मानना है कि मुंबई में शिवसेना की पकड़ हाल के सालों में ढीली पड़ी है, और बदली परिस्थितियों में बीएमसी पर उसका कब्जा कब तक बरकरार रह पाएगा, यह बताना मुश्किल है। अब शिवसेना आने वाले बीएमसी चुनावों में कैसा प्रदर्शन करती है, यह बहुत कुछ महाराष्ट्र में उसके नेतृत्व वाली सरकार के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। (भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।