1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. डॉक्टरों-नर्सों से मारपीट करने वाले शिवसेना पार्षद (शिंदे) रमेश म्हात्रे जाएंगे जेल? कोर्ट ने जमानत रद्द की

डॉक्टरों-नर्सों से मारपीट करने वाले शिवसेना पार्षद (शिंदे) रमेश म्हात्रे जाएंगे जेल? कोर्ट ने जमानत रद्द की

 Written By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jul 18, 2026 05:46 pm IST,  Updated : Jul 18, 2026 06:20 pm IST

डॉक्टरों और नर्सों से मारपीट करने वाले शिवसेना (शिंदे गुट) के पार्षद रमेश म्हात्रे को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी जमानत रद्द कर दी है और कल शाम पांच बजे तक सरेंडर करने का आदेश दिया है।

शिवसेना (शिंदे) पार्षद रमेश म्हात्रे को बड़ा झटका- India TV Hindi
शिवसेना (शिंदे) पार्षद रमेश म्हात्रे को बड़ा झटका

Highlights

  • शिवसेना पार्षद (शिंदे) रमेश म्हात्रे की बढ़ीं मुश्किलें
  • बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत रद्द की
  • डॉक्टर और नर्सों से मारपीट का मामला

बॉम्बे हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए डॉक्टरों और नर्सों पर किए गए हमले के मामले में शिवसेना (शिंदे गुट) के पार्षद रमेश म्हात्रे को मिली ज़मानत पर रोक लगा दी है। डोंबिवली के शास्त्री नगर अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सों के साथ मारपीट के मामले में शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे और उनके साथियों की ज़मानत रद्द कर दी गई है। म्हात्रे को कल शाम 5 बजे तक सरेंडर करने के लिए कहा गया है। हाई कोर्ट ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए सुनवाई की। इस मामले की अगली सुनवाई 22 जुलाई को होगी।

मजिस्ट्रेट के आदेश पर कोर्ट ने जताई हैरानी

बॉम्बे हाईकोर्ट में शनिवार को इस मामले में एक स्पेशल सुनवाई हुई, जिसमें रमेश म्हात्रे और उनके चार साथियों की जमानत रद्द कर दी गई है। बता दें कि कल्याण के एक सरकारी अस्पताल में तीन डॉक्टरों के साथ मारपीट का मामला सामने आने पर काफी विवाद हुआ था। इस घटना के बाद कल्याण मजिस्ट्रेट कोर्ट ने म्हात्रे को जमानत दे दी थी। इसी फैसले का हाईकोर्ट ने खुद संज्ञान लिया और आज ये आदेश दिया है। आज हाई कोर्ट में एक्टिंग चीफ जस्टिस रवींद्र घुगे और जस्टिस गौतम अंखड की बेंच ने मजिस्ट्रेट के आदेश पर हैरानी जताई।

कल शाम तक म्हात्रे करें सरेंडर-कोर्ट का आदेश
हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए आज साफ कहा कि इस मामले को बहुत हल्के में लिया गया और अब रमेश म्हात्रे को 19 जुलाई की शाम 5 बजे तक सरेंडर करने का अल्टीमेटम दिया गया है। अगर वह डोंबिवली पुलिस स्टेशन में पेश नहीं होते हैं, तो उनकी संपत्ति कुर्क की जा सकती है। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने डॉक्टर संगठनों से भी अपील करते हुए सोमवार को प्रस्तावित राज्यव्यापी हड़ताल वापस लेने के निर्देश दिए हैं।

डॉक्टरों ने बंद का आह्वान किया है
बता दें कि डॉक्टरों पर हमले के मामले को लेकर राज्यभर में चिकित्सकों में नाराजगी थी और विभिन्न डॉक्टर संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है।
डोंबिवली में डॉक्टरों पर हमले के विरोध में IMA महाराष्ट्र ने बड़ा ऐलान किया है, जिसमें कहा गया है कि 20 जुलाई को 24 घंटे महाराष्ट्रभर में नियमित स्वास्थ्य सेवाएं OPD, नियोजित सर्जरी और सामान्य चिकित्सा सेवाएं बंद रहेंगी। हालांकि, इमरजेंसी, ICU, प्रसूति और जीवनरक्षक सेवाएं जारी रहेंगी।

(कल्याण से सुनील शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:
डोंबिवली में डॉक्टर्स के साथ मारपीट करने के आरोप में शिंदे गुट का नगरसेवक रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।