1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई के गोरेगांव में आवारा कुत्तों ने 24 घंटों में 16 लोगों को काटा, इलाके में दहशत

मुंबई के गोरेगांव में आवारा कुत्तों ने 24 घंटों में 16 लोगों को काटा, इलाके में दहशत

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Mangal Yadav
 Published : Dec 12, 2025 11:27 am IST,  Updated : Dec 12, 2025 11:40 am IST

मुंबई में आवारा कुत्तों के काटने से कई लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लोगों का कहना है कि गली में आने जाने वाले लोगों पर कुत्ते अचानक हमले कर देते हैं।

शख्स को काटता हुआ कुत्ता- India TV Hindi
शख्स को काटता हुआ कुत्ता Image Source : REPORTER

मुंबईः मुंबई के गोरेगांव में आवारा कुत्तों के दहशत से लोग घर के बाहर निकलने में डरते हैं। कुत्तों ने पिछले 24 घंटों में 16 लोगों को काटा है। जानकारी के मुताबिक, पिछले दो दिनों में गोरेगांव वेस्ट के आदर्श विद्यालय और सिद्धार्थ नगर इलाकों में 15 से 16 लोगों पर आवारा कुत्तों ने हमला किया है। इनमें पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं। कुत्ते के हमला करने की तस्वीर CCTV कैमरे में कैद हो गई है। 

कुत्तों के हमले से डर का माहौल

आदर्श स्कूल और सिद्धार्थ नगर इलाके में आवारा कुत्तों ने इलाके में डर का माहौल बना दिया है। स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि नगर पालिका हमलावर कुत्ते के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करे। लोगों का कहना है कि कुत्तों के हमले से कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विधानसभा में उठा मुद्दा

मुंबई में आवारा कुत्तों के हमले का मामला विधानसभा में भी उठा। सवाल-जवाब के सेशन में विधायक अतुल भातखलकर और विधायक सुनील प्रभु ने सरकार से कार्रवाई करने की रिक्वेस्ट की है। विधायकों ने सदन में कहा कि हमलावर कुत्ते लोगो के चेहरे पर काट रहे हैं। कुत्तों के हमले में 15 से 16 लोग घायल हुए हैं। उनका इलाज पास के ट्रॉमा केयर हॉस्पिटल या प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है।

6 साल में 30 लाख लोगों को कुत्तों ने काटा

इससे पहले डिप्टी चीफ मिनिस्टर एकनाथ शिंदे ने बुधवार को सदन में लिखित जवाब देते हुए कहा कि महाराष्ट्र में पिछले छह सालों में कुत्तों के काटने के 30 लाख से ज़्यादा मामले दर्ज हुए हैं और 2021 और 2023 के बीच रेबीज़ से 30 लोगों की मौत हुई है। शिंदे पार्टी लाइन से अलग कई MLA के उठाए गए सवालों का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने राज्य के बड़े शहरों, जैसे मुंबई, पुणे, नागपुर और कल्याण-डोंबिवली में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई थी। शिंदे ने अपने जवाब में यह भी कहा कि ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में आवारा कुत्तों की संख्या में काफ़ी बढ़ोतरी हुई है। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।