1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. सावधान! तीन साल के बच्चे ने केक के साथ निगल ली धातु की पिन, बेकरी वाले की लापरवाही आई सामने

सावधान! तीन साल के बच्चे ने केक के साथ निगल ली धातु की पिन, बेकरी वाले की लापरवाही आई सामने

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jun 10, 2026 10:04 pm IST,  Updated : Jun 10, 2026 10:08 pm IST

बच्चे का जन्मदिन 1 जून को था, लेकिन रविवार होने के कारण केक एक दिन पहले ही मनाया गया। केक को सजाने के लिए उस पर सुनहरे रंग की पिन लगाई गई थी।

केक- India TV Hindi
केक Image Source : PEXELS.COM

महाराष्ट्र के ठाणे में एक बच्चे का जन्मदिन उत्सव उस समय भय में बदल गया, जब कथित तौर पर केक में लगी एक धातु की पिन तीन वर्षीय बच्चे ने निगल ली। यह मामला 31 मई का है, जब परिवार ने शहर की एक बेकरी से अपने बेटे रेयांश के लिए जन्मदिन का केक मंगवाया था।

परिवार के अनुसार, जन्मदिन 1 जून को था, लेकिन रविवार होने के कारण इसे एक दिन पहले ही मनाया गया। बच्चे की मां ने बताया कि केक को सजाने के लिए उस पर सुनहरे रंग की पिनें लगाई गई थीं, जिन्हें बच्चा उत्साहित होकर खुद ही खाने लगा।

सुनहरे रंग की पिन लगी हुई थी

मां ने बताया, "वह अपना पसंदीदा केक देखकर बहुत खुश था। उस पर सुनहरे रंग की पिन लगी हुई थी।" उन्होंने बताया कि बच्चा खुद ही केक खाने लगा था। परिवार इस बात से पूरी तरह अनजान था कि केक पर सजावट के लिए लगाई गई हर पिन को सहारा देने के लिए उसके अंदर कथित रूप से धातु के तार लगाए गए थे। 

मां का आरोप है कि केक विक्रेता ने ऑर्डर देने या केक सौंपते समय इस छिपे हुए धातु के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी थी। परिवार का ध्यान इस खतरे की ओर तब गया, जब घर के दो बड़े बच्चों ने केक का टुकड़ा मुंह में लिया और उनके माता-पिता ने अंदर "किसी सख्त चीज" के होने की बात कही।

"ऐसी सामग्रियों के बारे में पहले ही जानकारी दें"

मां ने बताया कि जब केक विक्रेता से इस बारे में पूछा गया, तो उसने पुष्टि की कि केक में धातु के तारों का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "रेयांश इसे निगल चुका था। हमने उसके जन्मदिन की पूर्व संध्या केक, परिवार और खुशियों के साथ मनाई थी।" 

उन्होंने केक में धातु के टुकड़े मिलने की बात को "अपने जीवन का सबसे बुरा सपना" बताया। मां ने कहा कि यह घटना जानलेवा भी हो सकती थी। उन्होंने केक विक्रेताओं से अपील की कि वे सजावट में इस्तेमाल होने वाली ऐसी सामग्रियों के बारे में पहले ही जानकारी दें जो खाने योग्य नहीं होती हैं। 

उन्होंने माता-पिता से भी आग्रह किया कि वे बच्चों को केक परोसने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच कर लें। इस मामले में अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। माता-पिता के अनुसार, बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने कहा कि शरीर के अंदर गई यह बाहरी वस्तु खुद बाहर निकल जाएगी; और अंततः ऐसा ही हुआ।

ये भी पढ़ें-

MP में अब 2 से ज्यादा बच्चे होने पर भी मिलेगी सरकारी नौकरी, CM मोहन यादव ने निरस्त किया पुराना नियम

वृंदावन में No Entry में पैसे लेकर वाहनों को प्रवेश देने का VIDEO हुआ वायरल, 2 हेड कांस्टेबल पर गिरी गाज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।